तलाक न देने पर महिला के साथ ये कैसा जुर्म, पति ने दोस्तों के साथ मिलकर की दरिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में तीन तलाक का मुद्दा चर्चा में है, इसी के चलते बुधवार को मेरठ जिले के भावनपुर गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आपकी रुह कांप जाएगी। पत्नी के साथ मारपीट, तलाक देना, गलत तरीके से पेश आना या फिर गलत तरीके से संबंध बनाना जैसे मामले तो आपने खूब सुने होंगे। लेकिन कोई अपनी पत्नी के साथ ऐसा भी कर सकता है यह शायद आपने नहीं सुना होगा। आखिर पति ने पत्नी के साथ ऐसा क्या ?
लड़के के ताऊ ने महिला को घर में अकेला देख किया था बलात्कार
यह मामला ज्यादा पुराना तो नहीं है, लेकिन इतने कम समय में किसी महिला के साथ इतना कुछ हो जाए यह बहुत बड़ी बात है। हालांकि ऐसा हम नहीं कह रहे, ये सब महिला के द्वारा सुनाई गई आपबीती से अंदाजा लगाया गया। गांव भावनपुर निवसी राबिया पुत्री अशरफ की शादी वहीं के वाइस पुत्र झिरुदीन से 5 मई 2016 को हुई थी। शादी के महज दो महीने बाद लड़के के ताऊ ने महिला को घर में अकेला देख उसके बलात्कार किया। इतना होने के बाद जब पीड़िता ने अपने पति और सास से बताया तो उन्होंने कहा, यहां तो ऐसा ही होता है, तुम्हे रहना है तो रहो नहीं तो छोड़ दो।' हालांकि इसकी शिकायत महिला ने अपने घर वालों से भी की, लेकिन मामला आपस में बातचीत कर सुलझा लिया गया। अब इसके बाद जो पति ने पत्नी के साथ किया वह बहुत ही हैरान कर देने वाला है।
पति के सामने कई 'हैवानों' की शिकार हुई पत्नी
मामला शांत हो गया था और दोनों के बीच मनमुटाव भी नहीं था, लेकिन कुछ दिन बाद पति ने पत्नी को तलाक देने की बात कहीं, जिसका महिला ने विरोध किया। इसके बाद से वह पत्नी पर दबाव बनाने लगा कि मुझे तलाक चाहिए। पत्नी ने तलाक देने से मना कर दिया तो पति ने एक दिन अपने दोस्तों को बुलाकर अपनी आँखों के सामने पत्नी के साथ दुष्कर्म कराया। इतना ही नहीं बल्कि अश्लील वीडियो क्लिप बनाई और फोटो भी खींचे। जब मामला इतना बढ़ गया तो पीड़िता ने अपने घर वालों के साथ मिलकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। हद तो तब हो गई जब इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। काफी समय से महिला पुलिस थाने के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन वहां उसकी सुनने वाला कोई नहीं है। यहां तक कि पुलिस को वह अश्लील वीडियो क्लिप भी दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
अब महिला ने ठान लिया कि इंसाफ चाहिए
जब पुलिस वालों ने महिला की नहीं सुनी तो उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और इंसाफ की गुहार लगाई। बुधवार को थाने में कोर्ट से नोटिस आया कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई की जाए। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है। अब देखना यह होगा कि क्या इस महिला को न्याय मिलेगा।