फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   West UP Weather: Cold is breaking records in West UP and schools up to 8th closed till 13 January in Bijnor

ठंड तोड़ रही रिकॉर्ड: शामली में चार दिन से नहीं दिखे सूर्यदेव, बिजनौर में 13 जनवरी तक 8वीं तक के स्कूल बंद

Sat, 06 Jan 2024 07:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 06 Jan 2024 07:45 PM IST
सार

Western Uttar Pradesh Weather Update Today : वेस्ट यूपी में शिमला और मसूरी जैसी ठंड पड़ रही है। सूरज नहीं निकलने से लोग ठंड से कांप रहे हैं। वहीं, बिजनौर में ठंड को देखते हुए 8वीं तक के स्कूलों में 13 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन
West UP Weather: Cold is breaking records in West UP and schools up to 8th closed till 13 January in Bijnor
मेरठ में सर्दी का सितम जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी यूपी में ठंड रिकॉर्ड तोड़ रही है। वेस्ट यूपी के जिलों में पिछले कई दिनों से सूर्यदेव के भी दर्शन नहीं हुए हैं। वहीं, ठंड की वजह से कहीं स्कूलों में छुट्टी कर दी गई तो कहीं स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या बहुत कम रह गई है।

विज्ञापन


मेरठ में ठंड से कांप रहे लोग
मेरठ में शनिवार को कड़ाके की ठंड से दिन की शुरुआत हुई। दिनभर सूरज बादलों में छिपा रहा। जिससे पहाड़ों की बर्फबारी जैसा ठंडा मौसम रहा। ज्यादा सर्दी के चलते लोगों को ना दिन में चैन है और ना ही रात को सुकून मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, अभी राहत के आसार नहीं है। अगले 48 घंटे तक सूरज नहीं दिखने के आसार है।

विज्ञापन

बिजनौर में आठवीं तक के स्कूलों में 13 तक अवकाश
बिजनौर जिले में शनिवार को भी सर्दी बरकरार रही। पिछले एक सप्ताह से लगातार कोहरा दस्तक दे रहा है। जिससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है। घना कोहरा छाने से दृष्यता भी बहुत कम रही। जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप नहीं निकलने से पूरे दिन लोगों की कंपकंपी छूटती रही। वहीं, दूसरी ओर अत्याधिक सर्दी होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी बोर्ड के कक्षा आठ तक के स्कूलों का 13 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया।

मुजफ्फरनगर में नहीं खिली धूप
मुजफ्फरनगर में शनिवार को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। सुबह के समय कोहरा और दिन में बादल छाए रहे। जिले में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।  कोहरा, शीतलहर और बादलों के छाए रहने से जनजीवन प्रभावित रहा। वहीं, शुक्रवार को दिन का तापमान 10.8 रिकॉर्ड किया गया था। करीब दो डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई।

यह भी पढ़ें: किसान आत्मदाह का मामला: उपचार के दौरान जगबीर ने तोड़ा दम, अफसरों के फूले हाथ-पांव, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

विज्ञापन

शामली मौसम का हाल
शामली जिले में सर्दी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार चौथे दिन भी सूर्यदेव बादलों में छिपे रहे और धूप नहीं निकली। साथ ही शीतलहर चलने से मौसम ठंडा बना रहा। जिले में दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में ठंड से लोगों का जनजीवन हाल बेहाल बना हुआ है। लगातार चार दिन से सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने से मौसम ठंडा बना रहा। धूप नहीं निकलने के साथ ही शीतलहर चलती रही, जिससे लोगों की कंप-कंपी बंधी रही। रात के समय कोहरा छाया रहा और दिन में भी कोहरा छाया रहा। लोग दिन में भी जगह-जगह पर अलाव तापकर ठंड से राहत पाने की कोशिश में लगे रहे।

यह भी पढ़ें: पार्षदों से मारपीट मामला: सपा नेता का विवादित बयान, भाजपा के राज्यमंत्री को जिंदा जलाने की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed