फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   West UP News: six gets sick due to eating buckwheat flour food, read latest news

West UP News: कुट्टू के आटे से बना भोजन करने से छह लोग बीमार, हस्तिनापुर में धार्मिक स्थल में तोफोड़

Sun, 31 Mar 2024 12:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 31 Mar 2024 12:20 PM IST
सार

मेरठ के मुंडाली में कुट्टू के आटे से बना भोजन खाने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की हालत खराब हो गई।

विज्ञापन
West UP News: six gets sick due to eating buckwheat flour food, read latest news
मेडिकल कॉलेज मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मुंडाली में कुट्टू के आटे से बना भोजन खाने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की हालत खराब हो गई। आसपास के लोगों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

हस्तिनापुर दरियापुर गांव में धार्मिक स्थल तोड़ने से गांव में आक्रोश
हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर में गांव के बाहर खेत में बने बाबा मोहन राम के मंदिर को तोड़ने से गांव में आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर दो लोगों को हिरासत में लिया।

क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी धर्मवीर ने आस्था के चलते अपने खेत में करीब 15 वर्ष पूर्व धार्मिक स्थल का निर्माण कराया था। करीब पांच वर्ष पूर्व धर्मवीर ने यह जमीन किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दी लेकिन मंदिर की देखभाल वह स्वयं कर रहा था।

जब रविवार की सुबह वह खेत पर पहुंचा तो धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ हुई मिली, जिसकी सूचना उसने परिजनों को दी सूचना मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। वहीं धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन एक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सौरव सिंह और, थाना प्रभारी अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले में पूछताछ की इस अवसर पर पुलिस ने मंदिर तोड़ने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया है।

उधर, मंदिर के पुजारी धर्मवीर ने बताया कि मंदिर टूटने से वह पूरी तरह आहत है। उधर गांव में भी लोग आक्रोशित हैं। हालांकि मंदिर निजी जमीन में था जिसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोहियानगर में चलता मिला मिनी कमेला
मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास पर भारत पेट्रोल पंप के बगल में खाली पड़े प्लॉट में मिनी कमेला संचालित होता मिला। मौके पर गोवंशों के नए व पुराने जगह-जगह अवशेष पहले मिले। सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठन के पदाधिकारी ने जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन

पिता की हत्या का बदला लेने को पशु चिकित्सक ने की थी हत्या, गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी कोतवाली पुलिस ने किसान विजय चौधरी की हत्या का आरोपी पशु चिकित्सक गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पशु चिकित्सक ने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए किसान की हत्या की थी।

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि पचैंडा गांव निवासी धर्मवीर की 2008 में हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप किसान मृतक विजय चौधरी के भाई पर लगा था। उसकी मौत हो चुकी है।

धर्मवीर के बेटे पशु चिकित्सक नीरज को शक था कि विजय चौधरी भी उसके पिता की हत्या में शामिल रहा है। इसी के चलते उसने विजय चौधरी की हत्या उसी के नलकूप पर ईंट से कूच कर दी थी। आरोपी पशु चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed