फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   West UP News Roundup: MLC Counting, Blue Drum Case Hearing on November 30, ₹55 Lakh Liquor Seized in Bijnor

वेस्ट यूपी से खास खबरें: MLC चुनाव में श्रीचंद शर्मा आगे, साहिल-मुस्कान की अपील स्वीकार, 55 लाख की शराब पकड़ी

Tue, 27 Oct 2026 06:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 27 Oct 2026 06:08 PM IST
सार

मेरठ MLC चुनाव की मतगणना, नीला ड्रम केस में अगली सुनवाई, आयुष वर्मा का स्वागत, बागपत में रूबीना को इंसाफ की मांग और अवैध विस्फोटक बरामदगी सहित बिजनौर में 55 लाख की शराब पकड़ी।पढ़ें- वेस्ट यूपी की खबरें सिर्फ एक क्लिक में।

विज्ञापन
West UP News Roundup: MLC Counting, Blue Drum Case Hearing on November 30, ₹55 Lakh Liquor Seized in Bijnor
वेस्ट यूपी से खास खबरें, मेरठ न्यूज बुलेटिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

1. मेरठ MLC चुनाव: पहले राउंड में श्रीचंद शर्मा आगे

विज्ञापन

मेरठ स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शिक्षक खंड और स्नातक खंड की मतगणना जारी है। मतों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं और सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है। पहले राउंड में शिक्षक सीट पर श्रीचंद शर्मा ने बढ़त बनाई। हालांकि, अभी आधिकारिक परिणाम घोषित नहीं हुआ है।

मतगणना केंद्र पर प्रवेश को लेकर भी विवाद हुआ। स्नातक प्रत्याशी विक्रांत वशिष्ठ ने अंदर जाने की मांग की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पर उनकी दरोगा से तीखी बहस हुई। विक्रांत ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं को प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि सपा प्रत्याशियों को रोका जा रहा है। दूसरी ओर, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने भाजपा की जीत का भरोसा जताया। अंतिम परिणाम मतगणना पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा।
विज्ञापन


2. नीला ड्रम केस: मुस्कान-साहिल की अपील पर 30 नवंबर को सुनवाई
मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड, जिसे नीला ड्रम केस भी कहा जाता है, में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की ओर से दाखिल अपीलों को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। अदालत ने मामले को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करते हुए 30 नवंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को निचली अदालत ने दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई थी। उन्होंने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। अगली सुनवाई में मामले से जुड़े कानूनी पहलुओं पर आगे विचार किया जाएगा।

3. एशियन गेम्स पदक विजेता आयुष वर्मा का स्वागत
जापान में आयोजित एशियन गेम्स में गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर लौटे मेरठ के खिलाड़ी आयुष वर्मा का सदर इलाके में जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया और नोटों की मालाएं पहनाईं। उनकी उपलब्धि पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई और उनका उत्साह बढ़ाया।

4. रूबीना हत्याकांड: परिजनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर मांगा इंसाफ
बागपत के खड़खड़ी गांव की रूबीना हत्याकांड में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ‘रूबीना को इंसाफ दो’ के पोस्टर लेकर पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की।

रूबीना की बहन कोमल के अनुसार, उसकी बहन की हत्या कर शव बिजरौल गांव के जंगल में फेंक दिया गया था। पुलिस एक आरोपी अलीशान को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। सीओ सुकन्या शर्मा ने परिजनों की बात सुनकर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद वे लौट गए।

5. बागपत में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद
बागपत के बालैनी क्षेत्र के दत्तनगर गांव में पुलिस ने एक खाली मकान पर छापा मारकर अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री बनाने के मामले का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, मौके से करीब 150 किलोग्राम तैयार सुतली बम, 25 किलोग्राम अधबने सुतली बम और लगभग 45 किलोग्राम उच्च तीव्रता वाला विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया।

इसके अलावा बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले गत्ते के खोल, सुतली की रील, अखबारी कागज और पलीता समेत अन्य सामग्री जब्त की गई। पुलिस ने रिजवान पुत्र खलील निवासी लतीफपुर-दत्तनगर को नामजद करते हुए दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों अज्ञात आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

6. खतौली में हमले में घायल युवक की मौत
मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र के बिहारीपुर गांव में सोमवार देर शाम हुए हमले में घायल अक्षय की उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार सुबह घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

7. मेरठ में छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया
मेरठ के सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल में अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साइबर एक्सपर्ट करम वीर ने छात्राओं को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सतर्क रहने और साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूकता व सावधानी बरतने की जरूरत पर जोर दिया।

8. बागपत में पुलिस की पाठशाला: हेलमेट और OTP सुरक्षा का संदेश
बागपत के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में अमर उजाला की ओर से पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई। इसमें एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों, साइबर अपराध और पुलिस हेल्पलाइन के बारे में जागरूक किया। उन्होंने हेलमेट पहनने की अहमियत बताई और विद्यार्थियों को सोशल मीडिया पर सतर्क रहने तथा किसी के साथ OTP साझा नहीं करने की सलाह दी।

9. गंगनहर पटरी पर हादसा: बाइक सवार की मौत, भतीजा गंभीर
गंगनहर पटरी पर अटेरना और कपसाड़ के बीच मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मनोज की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों गाय खरीदने के लिए बड़ौत जा रहे थे। हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को मेरठ रेफर किया गया।


10. बिजनौर में 55 लाख की शराब बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार
बिजनौर पुलिस ने चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही शराब की खेप पकड़ी है। पुलिस के अनुसार, बरामद शराब की 650 पेटियों की कीमत करीब 55 लाख रुपये है। मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के कथित मुख्य सरगना का संबंध हरियाणा से है और उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed