{"_id":"5e7531a38ebc3e75e0096cb9","slug":"welcome-of-guests-from-thermal-scanning-in-hotels-meerut-news-mrt4746104103","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटलों में मेहमानों का थर्मल स्कैनिंग से स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटलों में मेहमानों का थर्मल स्कैनिंग से स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल खाली, टैरिफ 50 प्रतिशत तक घटाए
कोरोना के खौफ के चलते व्यापार धड़ाम
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कोरोना के संक्रमण के डर के चलते एमएनसी, एफएमसीजी कंपनियों ने वर्क फॉर होम के आदेश दे दिए हैं। ऐसे में शहर में टूर आदि पर आने वाले विभिन्न कंपनियों के कर्मचारियों का आवागमन बंद हो गया है। होटल खाली हैं। शहर में आए कुछ लोग भी खौफ के चलते लौट गए हैं। ऐसे में होटल संचालकों ने घटते व्यापार को देखते हुए रूम टैरिफ 50 फीसदी तक घटा दिए हैं।
ग्लास ऑफ वाटर के स्थान पर अब होटल में आने वाले मेहमानों का थर्मल स्कैनिंग से स्वागत किया जा रहा है। होटल संचालकों के साथ कर्मचारियों को कोरोना के संक्रमण का खौफ है। घटते कारोबार को देखते हुए होटल संचालकों ने अपने टैरिफ 50 प्रतिशत तक घटा दिए हैं। पूर्व में जिन होटलों का टैरिफ पांच से सात हजार था अब घटकर तीन से चार हजार रह गया है। मेरठ होटेलिएर्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं गढ़ रोड स्थित होटल सम्राट हैवेंस के संचालक सुबोध गुप्ता ने बताया कि होटलों में गेस्ट एंट्री जीरो हो गई है। ऐसे में होटल संचालकों ने अपनेे टैरिफ भी तीस से पचास प्रतिशत तक घटा दिए हैं। दिल्ली रोड स्थित होटल मुकुट महल संचालक मुकेश गुप्ता ने बताया कि होटलों में गेस्ट एंट्री जीरो हो गई है। व्यापार 15 दिन से पूरी तरह बाधित है। शहर में बाहर से कोई भी व्यक्ति नहीं आ रहा है। ऐसे में होटल कारोबार ठप है। आबूलेन स्थित करनैल रेस्टोरेंट के संचालक नरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना के खौफ के चलते लोग घराें से बाहर नहीं निकल रहे हैं। विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने वर्क फॉर होम के आदेश दिए हैं। ऐसे में सात दिन से गेस्ट एंट्री पूरी तरह बाधित है। कर्मचारियों को भी छुट्टियों पर भेज दिया है।