Weather: वेस्ट यूपी में मौसम ने पलटी मारी, बारिश से गिरा पारा, पढें-अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम
Weather Update UP Today: पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता का असर दिखने से मौसम बदलने लगा है। शुक्रवार को दिन में काले बादल छा गए और रात्रि में मेरठ समेत कई इलाकों में तेज बारिश हुई। शनिवार सुबह से ही तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने लगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मार्च के पहले दिन ही तापमान 27 डिग्री को पार कर गया। दिन और रात का तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया है। पहाड़ों पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते वेस्ट यूपी मेंं भी मौसम पलटी मारने को तैयार है।
यह भी पढ़ें: West UP News Live: मेरठ में तेंदुए से मचा हड़कंप, हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, पढ़ें ताजा खबरें
मौसम विभाग ने आज मेरठ समेत आसपास के जिलों मेंं बारिश की संभावना जताई है। इस बीच तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। शुक्रवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
बेगमपुल पर प्रदूषण सबसे ज्यादा
शुक्रवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 90 सेे बढ़कर 119 पर पहुंच गया। बेगमपुल पर एक्यूआई 150, दिल्ली रोड पर 135, पल्लवपुरम में 126, जयभीमनगर में 123 और गंगानगर में 119 एक्यूआई दर्ज किया गया।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही ने बताया कि मेरठ समेत वेस्ट यूपी में हल्की से माध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं। पहाड़ों पर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम बदलेगा और कहीं कहीं पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं।