फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP Weather Update: IMD Alert for Heat Wave For Three Days West Uttar Pradesh Mausam News in Hindi

West UP Weather: आसमान से बरस रही आग, लू के थपेड़ों ने किया बुरा हाल, हीट वेव का अलर्ट, राहत के नहीं आसार

Sat, 18 May 2024 01:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 18 May 2024 01:21 PM IST
सार

West up Weather Forecast : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को पारा पहली बार पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया। दिन निकलते ही गर्मी का प्रकोप शुरू हो जाता है और शाम तक भी राहत नहीं मिल रही है। वहीं धूप की तपिश और लू के थपेड़ों से लोग बीमार भी हो रहे हैं।

विज्ञापन
UP Weather Update: IMD Alert for Heat Wave For Three Days West Uttar Pradesh Mausam News in Hindi
वेस्ट यूपी में गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आसमान से बरस रही आग ने जीना मुहाल कर दिया है। मेरठ में शुक्रवार को पहली बार पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया। दिन में चली लू के थपेड़ों ने बुरा हाल कर दिया। मौसम विभाग की मानें तो तीन दिन हीट वेव का अलर्ट रहेगा और 22 मई तक राहत के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन


पिछले चार दिन से दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे नहीं आया है। गर्मी के तेवर तल्ख हो रहे हैं और मौसम गर्म बना हुआ है। शुक्रवार को भी सुबह से लेकर रात तक मौसम गर्म रहा और दिन में लू के थपेड़ों के बीच शहरवासी हलकान दिखे। बढ़ती गर्मी का असर जनजीवन पर भी दिखाई दिया।
विज्ञापन


दोपहर के समय सड़कों पर कम ही लोग दिखे। बाजारों में भी रौनक नहीं थी। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि दो से तीन दिन तक हीटवेव का अलर्ट रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर में गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवा चली। तेज धूप और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा।

शुक्रवार को जैसे-जैसे दिन चढ़ा, वैसे ही सूर्यदेव की तपिश भी बढ़ती चली गई। धूप तेज होने पर लोग सुबह से ही चेहरे और सिर पर कपड़ा ढ़ककर घरों से बाहर निकले। राहगीर गर्मी से बचने के लिए पेड़ या दुकान की छाया में रूककर अपनी मंजिल की ओर आगे बढ़ते दिखे। पिछले चार वर्ष में 20 मई तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से पार नहीं पहुंचा था।

बागपत में भी गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। यहां गर्मी में टमाटर और खीरे की फसल सूख रही है। किसान बार-बार खेतों की सिंचाई व स्प्रे करने में लगे हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

यहां कस्बा रटौल के अलावा गौना, लहचौड़ा, ललियाना, सहबानपुर, सिंगोली, सरफाबाद गांव में 50 प्रतिशत किसान सब्जी की फसल पर निर्भर है। किसान वैज्ञानिक विधि से टमाटर, खीरा, लोकी, मिर्च, तोरई, करेला, ककड़ी, भिंडी की खेती कर रही हैं।

गर्मी से एक ओर जहां जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं फसल भी प्रभावित हो रही है। तेज धूप और लू के कारण टमाटर और खीरे की फसल सूख रही हैं। किसान खेतों में नमी बनाने के लिए बार-बार सिंचाई करने के लिए विवश हो रहे हैं।

मुजफ्फरनगर जनपद में गर्मी और लू के कारण बीमारियां बढ़ गई हैं और उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल में मरीजों से सभी बेड फुल नजर आ रहे हैं।

बढ़ते तापमान से लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। छोटे बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्ग तक सभी का हाल बेहाल है। स्वामी कल्याण देव के जिला चिकित्सालय में बच्चा वार्ड सहित अन्य वार्डों में कोई बेड खाली नहीं है। मरीजों की अधिक संख्या होने की वजह से सभी बेड फुल हैं।

जिला अस्पताल के फिजिशियन व प्रभारी सीएमएस डॉ. योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि गर्मी में सभी को अपने बच्चों व खुद को गर्मी से बचाकर रखना होगा। दोपहर के समय सभी लोग घर में ही रहें। अधिक से अधिक पानी का इस्तेमाल करें।

इन बातों का रखें ध्यान
-बच्चों व खुद भी सूती व ढीले कपड़े पहनें
-अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीएं
-दोपहर 12 से चार बजे तक बाहर ना जाएं
-तेज धूप और लू से बचकर रहें, घर में रहें
-तरल पदार्थों का सेवन अधिक से अधिक करें
-खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूजा का सेवन करें
-बाहर का तला भुना खाना खाने से बचें

शामली जनपद में दिन निकलते ही भीषण गर्मी से लोग जूझने लगते हैं। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कई दिन से गर्मी पड़ रही है। जिसके कारण दोपहर में बाजारों में ग्राहकों की संख्या भी कम हो रही है। अत्यधिक गर्मी के कारण दिनभर लोग परेशान नजर आए।

मेरठ के सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि एव प्रौद्योगिक के मौसम विशेषज्ञ यूपी शाही ने बताया कि आगामी 17 मई को शामली पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। अधिक तम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से लेकर 43 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed