Weather Update: फिर बारिश के आसार, गुलाबी ठंड के साथ शुरू होंगे नवरात्र, पढ़िए कैसे रहेंगे अगले तीन दिन
Weather Update: वेस्ट यूपी के जिलों में दो दिन बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आएगी और नवरात्र के पहले दिन से ही गुलाबी ठंड शुरू हो जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में 14 व 15 अक्तूबर को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। इसके चलते मेरठ समेत पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों में 15 और 16 अक्तूबर को बारिश की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आएगी और नवरात्र के पहले दिन से ही गुलाबी ठंड शुरू हो जाएगी।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले पांच दिन जम्मू कश्मीर, हिमाचल व उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा के आसार हैं। उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों पंजाब, हरियाणा, उत्तरी पूर्वी राजस्थान व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, शामली व उसके आसपास के कई स्थानों पर 15 व 16 अक्तूबर को बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में बूंदाबांदी होगी।
इसके साथ ही रात और दिन के जारी तापमान में धीरे धीरे गिरावट का सिलसिला तेजी से बढ़ेगा और तापमान तेजी से नीचे गिरेगा। इसी के साथ गुलाबी ठंड शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को दिन का अधिकत तापमान 33.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद रात के साथ-साथ दिन के तापमान मे भी गिरावट होगी।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: होश उड़ा देगा कब्रिस्तान का ये मंजर, शवों से सिर मिले गायब, डर के साये में पूरा गांव
17 को साफ रहेगा मौसम
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट होगी, जिससे गुलाबी ठंड का आरंभ होगा। 17 अक्तूबर से मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: UP ATS का खुलासा: बांग्लादेशियों को भारत में बसा रहे थे तीन आरोपी, विदेश से 20 करोड़ रुपये की फंडिंग भी हुई