फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather Update: It has been raining in western UP for two days and water stopped at many places

Weather Update: पश्चिमी यूपी में रुक-रुककर हो रही बारिश, कई जगहों पर जलभराव, तालाब बनीं सड़कें

Fri, 16 Sep 2022 01:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Sep 2022 01:50 PM IST
सार

पश्चिमी यूपी में दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। वहीं शहर में कई जगहों पर जलभराव हुआ है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Weather Update: It has been raining in western UP for two days and water stopped at many places
मेरठ में जलभराव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पश्चिमी यूपी के जिलों में गुरुवार सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। वहीं मेरठ शहर में मलियाना समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी तो वहीं तापमान भी 30 डिग्री से नीचे पहुंच गया।

विज्ञापन


सितंबर माह की शुरुआत से ही भीषण गर्मी रही। 12 सितंबर के बाद मौसम ने करवट ली। गुरुवार को दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे। रिमझिम के साथ तेज बारिश भी हुई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि शुक्रवार को भी बारिश के आसार है। धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आएगी। 
विज्ञापन


मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज हवाओं व बारिश के चलते शहर का एक्यूआई 35 दर्ज किया गया। बागपत का एक्यूआई 27, गाजियाबाद का 64, मुजफ्फरनगर का 38, शामली का 35 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Raid in Hotels: होटल में प्रेमी जोड़ों को इस हालत में देख दंग रह गए अफसर, जब्त किया ये सामान, देखें तस्वीरें

फसलों के लिए संजीवनी बनी बारिश
इस बार मानसून की बारिश वेस्ट यूपी में सामान्य से कम दर्ज की गई। इस कारण धान के साथ अन्य फसले भी प्रभावित हुईं। दो दिन से हो रही बारिश से गन्ना, धान की फसल के साथ अन्य फसलों को फायदा होगा। 

यह भी पढ़ें: पति का मर्डर: मास्टरमाइंड पत्नी ने किए चौंकाने वाले खुलासे, बोली- सहन नहीं हो रहा था अत्याचार, जानें पूरा सच

जलभराव से लोग परेशान 
गुरुवार को हल्की बारिश में ही पल्लवपुरम में जगह-जगह जलभराव हो गया। वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साथ ही रुड़की रोड, पल्लवपुरम फेज वन, मलियाना आदि स्थानों पर भी जलभराव से लोग परेशान रहे। कई जगह विद्युत आपूर्ति बाधित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed