उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर में मंगलवार रात से ही लगातार बारिश हो रही है। तेज बारिश होने से शहर में जगह-जगह जलभराव हुआ है। वहीं घरों में पानी घुसने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है। आगे तस्वीरों में देखिए शहर का हाल-
यूपी: झमाझम बारिश... जलभराव से आफत, घरों में भरा पानी, लोगों का बुरा हाल, देखें तस्वीरें
शहर में मुख्य डाकघर चौराहे पर करीब दो फीट पानी भरा हुआ है। उधर, आवास विकास कॉलोनी में भी घरों के बाहर दो फीट से ज्यादा पानी भरा हुआ है।
बता दें कि झमाझम बारिश होने से शहर के ज्यादातर इलाकों में पानी भरा हुआ है। इससे लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है। हालत ये हैं कि लोग अपने घरों से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं।
वहीं मौहल्ला काजीपाड़ा में सड़कों पर जलभराव हुआ है। उधर, इमली वाली मस्जिद पर पानी की निकासी न होने की वजह से तीन फीट तक पानी भरा हुआ है। यहां कई घरों में भी पानी भर गया है।
इतना ही नहीं दुकानों में पानी भरने की वजह से दुकानदार अपनी दुकानें भी नहीं खोल पाए। इसके अलावा धामपुर से कालागढ़ मार्ग पर सुहागपुर के पास भारी मात्रा में पानी भरा हुआ है। इससे वाहनों को निकलने में काफी परेशानी हो रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/