फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather update : Cold will increase in west Uttar Pradesh

पश्चिमी यूपी में बढ़ी ठंड: अभी और तल्ख होंगे मौसम के तेवर, न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री तक पहुंचा

Sat, 23 Dec 2023 06:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 23 Dec 2023 06:34 PM IST
सार

Meerut News : मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि सुबह को कोहरा बना रहेगा। रात के तापमान में गिरावट आएगी। हवा का रुख बदलने से और पूर्वी हवाओं के चलने से मौसम और बदलेगा।

विज्ञापन
Weather update : Cold will increase in west Uttar Pradesh
पश्चिमी यूपी में ठंड बढ़ी।

विस्तार

पश्चिमी यूपी में तीन दिनों से सुबह के समय कोहरा छा रहा है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल रही है। शनिवार को सूरज ढलने के बाद मौसम ने फिर तेवर बदल लिए। अभी मौसम के तेवर और तल्ख होंगे। वहीं, शुक्रवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स में थोड़ी गिरावट आई।

विज्ञापन

तीन दिन से छा रहे कोहरे के चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी है। मौसम में नमी के साथ कोहरा लगातार बढ़ रहा है। अभी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

इसके अलावा शुक्रवार को मेरठ का एक्यूआई 278 दर्ज किया गया। जयभीमनगर में 290, गंगानगर में 245, पल्लवपुरम में 298, दिल्ली रोड में 312, बेगमपुल में 320 एक्यूआई दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा बेगमपुल प्रदूषित रहा।

यह भी पढ़ें: UP: जेल गया कमर अहमद काजमी, दुबई से जुड़े हैं तार, करोड़ों के फर्जीवाड़े का खुला हर राज

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि सुबह को कोहरा बना रहेगा। रात के तापमान में गिरावट आएगी। हवा का रुख बदलने से और पूर्वी हवाओं के चलने से मौसम और बदलेगा।

यह भी पढ़ें: जयंती पर विशेष: ग्रामीण विकास के सच्चे पैरोकार थे चौधरी चरण सिंह, पढ़िए उनके बारे में अनसुने किस्से
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed