पश्चिमी यूपी में बढ़ी ठंड: अभी और तल्ख होंगे मौसम के तेवर, न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री तक पहुंचा
Meerut News : मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि सुबह को कोहरा बना रहेगा। रात के तापमान में गिरावट आएगी। हवा का रुख बदलने से और पूर्वी हवाओं के चलने से मौसम और बदलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी यूपी में तीन दिनों से सुबह के समय कोहरा छा रहा है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल रही है। शनिवार को सूरज ढलने के बाद मौसम ने फिर तेवर बदल लिए। अभी मौसम के तेवर और तल्ख होंगे। वहीं, शुक्रवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स में थोड़ी गिरावट आई।
तीन दिन से छा रहे कोहरे के चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी है। मौसम में नमी के साथ कोहरा लगातार बढ़ रहा है। अभी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इसके अलावा शुक्रवार को मेरठ का एक्यूआई 278 दर्ज किया गया। जयभीमनगर में 290, गंगानगर में 245, पल्लवपुरम में 298, दिल्ली रोड में 312, बेगमपुल में 320 एक्यूआई दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा बेगमपुल प्रदूषित रहा।
यह भी पढ़ें: UP: जेल गया कमर अहमद काजमी, दुबई से जुड़े हैं तार, करोड़ों के फर्जीवाड़े का खुला हर राज
यह भी पढ़ें: जयंती पर विशेष: ग्रामीण विकास के सच्चे पैरोकार थे चौधरी चरण सिंह, पढ़िए उनके बारे में अनसुने किस्से