फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather UP: Coldest in the last 15 years, jet stream winds created chill, 72-hour cold day alert

Weather UP: पिछले 15 वर्ष में सबसे ज्यादा ठंड, जेट स्ट्रीम हवाओं ने ठिठुराया, 72 घंटे कोल्ड डे का अलर्ट जारी

Sat, 20 Jan 2024 09:20 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 20 Jan 2024 09:20 AM IST
सार

मेरठ समेत पश्चिमी यूपी में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। कोहरे और शीतलहर ने लोगों को ठिठुरा दिया। वहीं 15 वर्ष में शुक्रवार का दिन सबसे सर्द रहा। अभी 72 घंटे तक राहत के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन
Weather UP: Coldest in the last 15 years, jet stream winds created chill, 72-hour cold day alert
winter in UP - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देर से शुरु हुई कड़ाके की ठंड का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस सीजन में सबसे सर्द शुक्रवार का दिन रहा। अधिकतम तापमान लुढ़ककर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह तापमान पिछले 15 सालों में 19 जनवरी के तापमान में सबसे कम रहा। मौसम विभाग ने अभी 72 घंटे तक कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। समुद्र तल के ऊपर चल रही पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाओं के चलते मौसम सर्द बना रहेगा।

विज्ञापन

Weather UP: Coldest in the last 15 years, jet stream winds created chill, 72-hour cold day alert
सर्दी, कोहरा - फोटो : Amar Ujala

इस बार मकर संक्रांति के बाद भी ठंड बढ़ती जा रही है। गलन भरी हवाओं के साथ शुक्रवार का दिन सबसे ठंडा रहा। सूरज के दर्शन नहीं हुए। जनवरी माह में हर दिन टूट रहे सर्दी के रिकाॅर्ड के चलते लोग ज्यादातर काम घर पर रहकर ही निपटा रहे हैं। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 11.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Weather UP: Coldest in the last 15 years, jet stream winds created chill, 72-hour cold day alert
winter UP - फोटो : Amar Ujala

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर पर 240 से 260 किमी प्रति घंटे से चल रही उत्तर पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण अगले 5 दिन 24 जनवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लागभग सभी जिलों में शीतलहर का दौर जारी रहने व मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। रात्रि का तापमान 4 के आसपास व दिन का तापमान 14 से 16 डिग्री रहने की संभावना है।

विज्ञापन

Weather UP: Coldest in the last 15 years, jet stream winds created chill, 72-hour cold day alert
यूपी में सर्दी - फोटो : Amar Ujala
15 वर्ष का 19 जनवरी का अधिकतम तापमान
वर्ष  तापमान
वर्ष  तापमान
2024 11
2023 18.9
2022 17.2
2021 20.1
2020 23.6
2019 18.6
2018 19.4
2017 15.4
2016 20.9
2015 18.7
2014 17.6
2013 17.9
2012 22.6
2011 19.3
2010 20.1

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed