फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather: Storm in the morning, temperature below 40, heat will increase further, AQI reached 231

Weather: सुबह आंधी..., पारा 40 से नीचे आया, अभी और बढ़ेगी गर्मी, एक्यूआई 231 पर पहुंचा

Thu, 20 Apr 2023 11:26 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 20 Apr 2023 11:26 AM IST
सार

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अभी गर्मी और बढ़ेगी। गुरुवार को कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन मेरठ में तेज धूप ने लोगों को झुलसाया। गर्मी के मद्देनजर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी से स्कूलों समय बदलने की मांग की है।

विज्ञापन
Weather: Storm in the morning, temperature below 40, heat will increase further, AQI reached 231
गर्मी में दुपट्टा लपेटकर गुजरती महिला - फोटो : amar ujala

विस्तार

पहाड़ों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से बुधवार को सुबह से ही धूल भरी आंधी चली। तेज आंधी की रफ्तार दोपहर तक धीमी हो गई। बारिश तो नहीं हुई लेकिन दिन का तापमान 40 से नीचे आ गया। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अभी गर्मी और बढ़ेगी। गुरुवार को मेरठ में सुबह से ही तेज धूप रही और गर्मी और उमस से लोग परेशान दिखे। 

विज्ञापन


वेस्ट यूपी में समय से पहले गर्म अप्रैल के बीच मौसम बदल रहा है। गर्मी का असर तेज है और लू भी अपना रंग दिखा रही है। दिन का तापमान 41 डिग्री के पास पहुंच गया था। पहाड़ी क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार को सुबह तेज आंधी में धूल से शहरवासी परेशान रहे। 
विज्ञापन


सुबह हवा मेें नमी थी लेकिन दोपहर में और गर्म हो गई। मौसम कार्यालय मेें दिन का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। 24 घंटे में दिन के तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से वेस्ट यूपी में भी हवा तेज रही और आगे मौसम साफ रहने के साथ दिन के तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी। गर्मी का असर अभी आगे भी रहेगा और दिन का तापमान 40 पार जाएगा।  

लगातार बढ़ रही गर्मी, स्कूलों का समय बदला जाए
लगातार बढ़ रही गर्मी के मद्देनजर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी से परिषदीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन करने की मांग की है। बुधवार को शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। इसमें स्कूल का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक करने की बात कही गई।  फिलहाल विद्यालयों में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक पढ़ाई चल रही हैं।

संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि वर्तमान में जिले का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से पार हो जाता है, इस कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज कुमार, सुरेश कुमार शर्मा, संरक्षक सुरेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष जाकिर अली, संयुक्त मंत्री अनुज कुमार शर्मा, मंत्री डाॅ. सविता शर्मा आदि मौजूद रहे।  

एक्यूआई 231 दर्ज किया  
बुधवार को मेरठ का एक्यूआई 231, बागपत 240, गाजियाबाद 236 और मुजफ्फरनगर 219 दर्ज किया गया। पिछले चौबीस घंटे में थोड़ी गिरावट आई है लेकिन फिर भी एक्यूआई बढ़ा हुआ है। इसके अलावा जयभीमनगर 217, गंगानगर 235, पल्लवपुरम 241, दिल्ली रोड 255, बेगमपुल 245 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed