फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather News UP: Severe cold, no sunshine since last four days, next 48 hours difficult

Weather News UP: रवि पर छाए 'शनि', सता रही कड़ाके की ठंड,चार दिन से नहीं हुए धूप के दर्शन,अभी 48 घंटे मुश्किल

Sun, 07 Jan 2024 12:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 07 Jan 2024 12:58 PM IST
सार

Western Uttar Pradesh Weather Update Today: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बढ़ती सर्दी के चलते तापमान में गिरावट आ रही है और दिन रात सर्द हो रही है। चार दिन से छिपे सूर्य ने शीतलहर का असर और सर्द कर दिया। 

विज्ञापन
Weather News UP: Severe cold, no sunshine since last four days, next 48 hours difficult
Winter in UP - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पहाड़ों में हो रही बर्फवारी के चलते मेरठ की ठंड में कमी नहीं हो रही। इस पर चार दिन से छिपे सूर्य ने शीतलहर का असर और सर्द कर दिया। शनिवार को भी रवि के दर्शन नहीं हुए। बर्फीली हवाओं से जनवजीवन प्रभावित रहा। इसके अलावा सुबह के समय कोहरा भी मुश्किलें खड़ी कर रहा है। अभी 48 घंटे तक सर्दी का सितम ऐसा ही बना रहेगा।

विज्ञापन


शनिवार का दिन भी पूरी तरह से कोल्ड डे रहा। हाड़कंपाऊ ठंड से हाथ पैर सुन्न हो रहे हैं। लोग शहर में पड़ रही ठंड की तुलना पहाड़ों में हो रही बर्फवाारी की ठंड से कर रहे हैं। शनिवार को भी सर्दी का सितम जारी रहा और सुबह से लेकर शाम तक शहरवासी कांपते हुए नजर आए।

विज्ञापन

मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया। दिन का तापमान दो दिन से स्थिर है जबकि रात का तापमान गिरा है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में कई स्थानों पर 9 जनवरी को हल्की वर्षा का अनुमान है।

अगले दो- तीन दिन ठंढ के साथ घना कोहरा जारी रहने के आसार हैं। उसके बाद पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है जिससे तापमान में वृद्धि से सर्दी से राहत मिलेगी। इसके अलावा शनिवार को मेरठ का एक्यूआई 213 दर्ज किया गया।

दिन रात के तापमान में अंतर कम, बढ़ रही है ठंड
अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 9 डिग्री नीचे पहुंच गया है और रात का तापमान भी गिरता जा रहा है। शहर सर्द हवाओं की चपेट में है। जब दिन और रात के तापमान में अंतर कम हो जाता है तो सर्दी का सितम और बढ़ जाता है। इस समय अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बहुत कम अंतर होने से पिछले दस दिन से ठंड का जोर अधिक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed