फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather news: today there is a possibility of dust storm and drizzle

मौसम का हाल: पिछले तीन दशक में अप्रैल में सबसे ज्यादा पड़ रही गर्मी, आज धूल भरी आंधी व बूंदाबांदी के आसार

Thu, 21 Apr 2022 12:55 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 Apr 2022 12:55 PM IST
सार

दिन में तापमान बढ़ने के कारण वातावरण और दिनचर्या प्रभावित हो रही है। विज्ञानिकों के अनुसार बूंदाबांदी के कारण आज गर्मी से राहत मिल सकती है। 

विज्ञापन
Weather news: today there is a possibility of dust storm and drizzle
- फोटो : amar ujala

विस्तार

पश्चिमी यूपी में लू और गर्मी का असर कम नहीं हो रहा है, तापमान अभी भी 40 डिग्री से नीचे नहीं आ रहा है। चढ़ता तापमान और मौसम का गर्म मिजाज से शहरवासी गर्मी में परेशान हैं। रात का तापमान भी सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आज मौसम बदल सकता है और धूल भरी हवा के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन


पहाड़ों पर बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते वेस्ट यूप में मौसम में परिवर्तन की संभावना है। इसका असर वेस्ट यूपी में भी दिखाई देगा। पिछले एक सप्ताह से लगातार गर्मी का पारा चढ़ता जा रहा है। लू के थपेड़ों के बीच लोग झुलस रहे हैं और गर्मी राहत नहीं दे रही है। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के कारण जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। पिछले चार दिन 40 डिग्री से ऊपर ही चल रह है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एनकाउंटर: मेरठ में सुपुर्द-ए-खाक किए गए अकबर बंजारा और सलमान के शव, जुटा भारी हुजूम, पुलिस-फोर्स तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान सामान्य से 6 से 7 डिग्री अधिक है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बुधवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 245 रिकॉर्ड किया गया। पिछले एक सप्ताह से एक्यूआई में भी काफी उतार-चढ़ाव चल रहा है।

पिछले तीन दशक में अप्रैल में पड़ रही ज्यादा गर्मी
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अगर पिछले 30 से 35 साल की बात करें तो इस बार अप्रैल में मौसम काफी गर्म चल रहा है। एक से 20 अप्रैल के बीच में वर्ष 2000 में 43.2 डिग्री व 2003 में 44.0 डिग्री ही तापमान सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया था जबकि अन्य वर्षों में तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा है। अब लगातार तापमान के बढ़ने के कारण गर्मी अधिक है। अप्रैल या मई में तापमान 44-45 डिग्री तक पहुंच सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed