फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather News: November was the coldest in twenty four years, La Nina will show real life in December

UP Weather: 24 साल में सबसे सर्द रहा नवंबर, दिसंबर में असल दिखाएगा ला नीना, मार्च तक सताएगी सर्दी

Tue, 01 Dec 2020 12:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 01 Dec 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
Weather News: November was the coldest in twenty four years, La Nina will show real life in December
weather - फोटो : अमर उजाला

नवंबर में इस बार 24 साल में सबसे सर्द रहने का रिकॉर्ड टूट गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार ला नीना के असर से 15 दिसंबर से शुरू हो रहा सर्दी का सितम मार्च तक रह सकता है। दिसंबर से फरवरी तक रात का तापमान कम रहने के आसार हैं।

विज्ञापन


इस बार मानसून देर से लौटा। पश्चिम में भले ही बारिश कम रही हो लेकिन पूरे देश में सामान्य से अधिक बारिश के कारण अक्तूबर के अंतिम सप्ताह से ही मौसम बदलने लगा था। नवंबर आते-आते तापमान गिरना शुरू हो गया। पहाड़ों पर बर्फवारी शुरू होने के कारण मध्य नवंबर में तापमान दिसंबर जैसा रहा। 

विज्ञापन

नवंबर में न्यूनतम तापमान  
 वर्ष        तापमान 
 2020    6.9 
 2019    9.7
 2015    8.0 
 2010    9.1 
 2005    11.6 
 2000    10.6  
 1995    11.5  

ला नीना के कारण ज्यादा पड़ेगी ठंड 
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष के अनुसार इस समय केंद्रीय व पूर्वी प्रशांत महासागर की सतह पर तापमान सामान्य से नीचे है। प्रशांत महासागर के भूमध्यरेखीय क्षेत्र में मध्यम ला नीना की स्थिति बन रही है। जब भी ला नीना का असर होता है, सर्दी ज्यादा पड़ती है। ला नीना समुद्रीय प्रक्रिया है जिसमें समुद्र में पानी ठंडा होने लगता है और हवाओं में इसका सीधा असर पड़ता है। 

रिकॉर्ड तोड़ सकता है न्यूनतम तापमान
दिसंबर के दूसरे सप्ताह से सर्दी बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान इस बार रिकॉर्ड तोड़ सकता है। - डॉ. यूपी शाही मौसम विशेषज्ञ, कृषि विवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed