{"_id":"56db3c0d4f1c1b032d8b4f2d","slug":"weather-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारे को तेज हवा और बारिश का पंच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारे को तेज हवा और बारिश का पंच
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Sun, 06 Mar 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
मेरठ में बारिश के दौरान गुजरते वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन से परेशान लोगों को शुक्रवार रात तेज हवा के बाद तापमान में गिरावट आने से राहत मिली। शनिवार को दिनभर बादल छाने के बाद देर शाम आंधी के साथ बारिश आई। धूल के कारण चालकों को वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कई जगह होर्डिंग दूर जाकर गिरे। इससे तापमान में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
मौसम में लगातार आ रहे बदलाव के कारण कई दिन से गर्मी बढ़ रही थी। इससे तापमान 32 डिग्री के पार चल रहा था। शुक्रवार रात अचानक मौसम ने पलटी मार दी। रात में धूल भरी हवा चली। शनिवार सुबह से ही काले बादल छाये रहे। दिनभर बादलों और सूरज के बीच आंख मिचौली का खेल चलता रहा। शाम करीब साढ़े सात बजे तेज हवा के बाद बारिश शुरू हो गई। इससे तापमान में गिरावट आ गई। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
अधिकतम आर्द्रता 65 और न्यूनतम 48 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 7 डिग्री की गिरावट और रात के तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दो दिन बारिश की संभावना पहले की जताई गई थी। अब रविवार से मौसम साफ रहेगा। दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन
होर्डिंग उड़े, टेंट फटा
शनिवार शाम आई तेज हवा के कारण कई जगह होर्डिंग उड़ गए। गनीमत रही कि कोई इनकी चपेट में नहीं आया। वहीं शनिवार को कई शादी समारोह थे। तेज हवा के कारण कई समारोह में टेंट फट गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।