{"_id":"64f6c1aedfc3390f070d4f35","slug":"weather-feels-like-june-in-september-day-temperature-crosses-36-chances-of-rain-on-8th-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: सितंबर में जून की गर्मी का एहसास, दिन का तापमान पहुंचा 36 के पार, देखें कब हैं बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: सितंबर में जून की गर्मी का एहसास, दिन का तापमान पहुंचा 36 के पार, देखें कब हैं बारिश के आसार
Tue, 05 Sep 2023 11:20 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:20 AM IST
सार
पश्चिमी यूपी में सितंबर माह में भी गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मेरठ बागपत समेत सभी जिलों में तेज धूप और बढ़े तापमान से लोगों का बुरा हाल है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इन दिनों सितंबर में मई जून की गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम गर्म होने के साथ दिन का तापमान 37 डिग्री के पास पहुंच गया है। दिन में तेज धूप और उसम से लोगों का बुरा हाल रहा। सात के बाद वेस्ट यूपी में बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
सोमवार का दिन भी सितंबर में अब तक सबसे गर्म रहा। सुबह से निकली धूप के बीच गर्मी दम निकाल रही है और मौसम से राहत नहीं मिल रही है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: दुष्कर्म के आरोपी पिता ने दी तेजाब डालने की धमकी, थाने में पूछताछ के बाद महिला की मौत
विज्ञापन
सोमवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 134 दर्ज किया गया। शहर में जयभीमनगर 137, गंगानगर 132, पल्लवपुरम 140, बेगमपुल 150, दिल्ली रोड 156 दर्ज किया गया।
सरदार वल्लभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि अभी पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम बदलेगा। आठ सितंबर को उत्तराखंड से लगे जिलों में वर्षा की संभावना है। वेस्ट यूपी में भी हल्की बारिश हो सकती है। जिससे मौसम के बदलने के आसार हैं।