{"_id":"624e7acda315fb2e742e3283","slug":"weather-conditions-effect-of-heat-wave-will-be-seen-in-western-up-for-the-next-two-days-temperature-will-cross-39-alert-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलर्ट: पश्चिमी यूपी में आज और कल दिखेगा भीषण लू का असर, पारा 39 पर, तापमान सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलर्ट: पश्चिमी यूपी में आज और कल दिखेगा भीषण लू का असर, पारा 39 पर, तापमान सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा
Thu, 07 Apr 2022 11:16 AM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:16 AM IST
सार
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सात और आठ अप्रैल को लू का असर ज्यादा रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 अप्रैल को लू का असर तेज दिखने से दिन का तापमान 40 डिग्री के पार जाने के आसार हैं।
विज्ञापन
धूप से मासूम को बचाती मां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अप्रैल में ही तापमान रिकॉर्ड तोड़ने की ओर है। मौसम में लगातार आ रहे परिवर्तन के चलते इस माह की शुरुआत तेज गर्मी के साथ हुई है। अप्रैल के पहले 5 दिन में ही तापमान सामान्य से ऊपर चलने के कारण दिन गर्म हो रहा है। जिस कारण से गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने 24 से 48 घंटे में वेस्ट यूपी में लू का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
सुबह लेकर शाम तक मौसम गर्म हो रहा है और दिन में भी लू का असर दिखने के कारण गर्मी बढ़ रही। तापमान अभी सही 38 डिग्री के ऊपर पहुंच रहा है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि 6 अप्रैल से अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंचने के आसार है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अलर्ट: गर्मी की मार से बढ़ रहे बीमार, गर्म हवाएं सेहत पर भारी, अगले दो दिन रहें सावधान, ये रखें ध्यान
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सात और आठ अप्रैल को लू का असर ज्यादा रहेगा। अप्रैल में बुधवार को दूसरी बार तापमान 39 डिग्री पर पहुंच गया है। यह सामान्य से करीब छह डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।
वहीं न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रहा। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि आगामी 48 घंटे तक लू का असर ज्यादा देखने को मिलेगा।
पिछले पांच दिन का तापमान
दिनांक अधिकतम
2 अप्रैल 38.3
3 अप्रैल 39.3
4 अप्रैल 38.0
5 अप्रैल 38.4
6 अप्रैल 39.0