फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather changed due to storm and drizzle in the district

Meerut News: जिले में चली आंधी और बूंदाबांदी से बदला मौसम

Sat, 20 Apr 2024 04:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Weather changed due to storm and drizzle in the district
बिजनौर। जिले में शुक्रवार को दिन में गर्मी ने लोगों को खूब सताया। मगर शाम होते-होते मौसम का मिजाज बदल गया। आंधी के साथ जिलेभर में बूंदाबांदी हुई। एक तरफ बूंदाबांदी होने से जहां मौसम सुहावना हुआ, वहीं दूसरी ओर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई। साथ ही कई जगह ओलावृष्टि भी हुई।
विज्ञापन


जिले में शुक्रवार को दोपहर तक तेज गर्मी। तेज गर्म हवाएं चलती रहीं। मगर जैसे-जैसे शाम होनेे को आई आसमान में काले बादल छा गए। जो थोड़ी देर में ही बरसने लगे। आंधी चलने और बूंदाबांदी होने से वाहनों की रफ्तार भी थम गई। आंधी रुकने तक लोग दुकानों के पास रूककर खड़े हो गए। इतना ही नहीं कुछ लोग सिर पर कपड़ा रखकर अपनी मंजिल तक पहुंचे। साथ ही जिलेभर में कई ओलावृष्टि भी हुई। जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई। क्योंकि गेहूं की फसल पककर तैयार है। गेहूं की ज्यादातर फसल कट गई है। ऐसे में बारिश होने से गेहूं काला पड़ सकता है। हालांकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि शनिवार को मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed