फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather change in West UP and peoples are effect by cold in Meerut

Weather: लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज, फिर हुआ सर्दी का अहसास, तापमान में आई बड़ी गिरावट

Wed, 06 Mar 2024 11:16 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 06 Mar 2024 11:16 AM IST
सार

Weather Update : पश्चिमी यूपी में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। लोगों को एक बार फिर से सर्दी का अहसास हो गया है। वहीं, तापमान में भी बड़ी गिरावट आई है।

विज्ञापन
Weather change in West UP and peoples are effect by cold in Meerut
आसमान में छाए बादल। सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के चलते दो दिन तक हुई बारिश व ओलावृष्टि से दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रात का तापमान आठ डिग्री नीचे आ गया है। वहीं, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी ठंड का असर दिखाई दे रहा है। मेरठ में मंगलवार को तेज हवा ने सर्दी का अहसास कराया।   

विज्ञापन


पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पिछले दिनों दिन का तापमान 27 डिग्री के पार पहुंच गया था, जिस कारण गर्मी तेजी से बढ़ने लगी थी। फिर एक साथ मौसम में बदलाव आ गया। दिन के तापमान में एक डिग्री व रात के तापमान में दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: जयंत ने अनिल के सहारे चला ये बड़ा दांव, बसपा के वोट बैंक में सेंधमारी की है तैयारी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मौसम का मिजाज अभी बदला हुआ है। बुधवार से आसमान पर बादल मंडराते रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते दो दिन तक ठंडी हवाओं के चलने से ठंड का अहसास बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें: UP: दलित राजनीति के सबसे बड़े खिलाड़ी बन गए मंत्री अनिल कुमार, एनडीए ने पश्चिमी यूपी में चला बड़ा दांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed