फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather became pleasant due to rain, relief from heat

सितंबर में दूसरी बार हुई सबसे ज्यादा बारिश

Mon, 23 Sep 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Weather became pleasant due to rain, relief from heat
मोदीपुरम। सितंबर में रविवार को हुई दूसरी बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों ने 24 घंटे में फिर बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्र्रता 98 और न्यूनतम 81 प्रतिशत दर्ज की गई। बारिश 17.8 मिमी रिकार्ड की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 6.8 डिग्री और रात के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

छह दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
17 34.8 25.5
18 34.5 21.8
19 32.4 22.8
20 33.4 22.2
21 33.4 24.4
22 26.6 22.8
बारिश से फसलों को मिलेगा लाभ
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर का कहना है कि बारिश से धान, चारा, गन्ना और उड़द, मूंग समेत अन्य सब्जियों को लाभ मिलेगा। बारिश के दौरान तेज हवा न चलने से फसल गिरने से बच गई।
विज्ञापन

--------------
वर्जन...
नमी बढ़ेगी
मानसून के जाने का समय आ गया है। यह मानसून की बारिश है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी, मौसम में नमी बढे़गी। मानूसन जाने से पहले एक या दो अच्छी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed