{"_id":"6127fb198ebc3e7a144a9997","slug":"weapons-at-the-vaccination-center-misbehaved-with-doctors-modipuram-news-mrt553493046","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: टीकाकरण केंद्र पर लहराए हथियार, चिकित्सकों के साथ की बदसलूकी, ये था पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: टीकाकरण केंद्र पर लहराए हथियार, चिकित्सकों के साथ की बदसलूकी, ये था पूरा मामला
Fri, 27 Aug 2021 01:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:36 PM IST
सार
मेरठ में टीकाकरण केंद्र पर कुछ युवकों ने हथियार लहराए और चिकित्सकों से बदसलूकी की। इससे केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं घटना के बाद से स्टाफ केंद्र पर जाने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के मोदीपुरम में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गेट पर बनाए टीकाकरण केंद्र कुछ युवकों ने हथियार लहराए और चिकित्सकों से बदसलूकी की। मामला एक सप्ताह पहले का बताया जा रहा है। घटना के बाद से केंद्र बंद है। इस कारण लोग टीकाकरण के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन
कृषि विवि में दौराला सीएचसी की तरफ से बनाए गए इस टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ सांसद राजेंद्र अग्रवाल और कुलपति डॉ. आरके मित्तल ने किया था। यहां सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक टीका लगाया जा रहा था। करीब एक सप्ताह पहले कुछ युवक केंद्र पर पहुंचे और टीका लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन
वहीं चिकित्सकों ने कुछ देर इंतजार करने के लिए कहा तो युवक गुस्से में आ गए। इसके बाद उन्होंने हथियार लहरा दिए। चिकित्सकाें और स्टाफ ने विरोध किया तो उनसे बदसलूकी की। इससे केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
इसके बाद चिकित्सकों ने इसकी सूचना दौराला सीएसची प्रभारी को दी। दौराला पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी पहले ही फरार हो गए। आरोपी युवक पाबली के बताए गए हैं। इस संबंध में केंद्र प्रभारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि घटना के बाद से स्टाफ केंद्र पर जाने के लिए तैयार नहीं है। वहीं इंस्पेक्टर दौराला बृजेश चौहान ने बताया कि मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।