फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   we will fight with corona

कोरोना से लड़ेंगे हम... घर से नहीं निकालेंगे कदम

Sun, 22 Mar 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
we will fight with corona
कोरोना से लड़ेंगे हम... घर से नहीं निकलेंगे कदम
विज्ञापन

मेरठ। आज कोरोना से जंग का दिन हैं, आज खुद पर संयम रखा और घर से बाहर नहीं निकले तो देश में कोरोना का खात्मा तय है। ऐसे में देश में कोरोना का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए आज जनता खुद पर कर्फ्यू लगाने को तैयार है। ऐसे में शहर की महिलाएं भी इस जंग में साथ है। उन्होंने तय किया है कि वे आज सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक बिल्कुल भी घर से बाहर नहीं निकलेंगीं। महिलाओं ने तो रविवार के दिन का पूरा मैन्यू तैयार कर लिया है। कोई सुबह को पूरे परिवार के साथ पूजा करेंगीं तो किसी ने बच्चों और पति की फेवरेट डिश बनाने का इंतजाम कर लिया है। महिलाओं का कहना है कि हर बार रविवार को शॉपिंग या किसी रिश्तेदार के घर जाते थे, लेकिन यह रविवार अपनी और अपने देश की सुरक्षा के लिए है। आज का पूरा दिन अपने परिवार के साथ गुजारेंगे। पूजा पाठ करेंगे और भगवान से इस महामारी से जल्द से जल्द पूरे विश्व को सुरक्षित करने की मनोकामना करेंगे। उन्होंने कहा कि शाम को पांच बजे थाली-चम्मच और तालियां बजाकर जनसेवकों का मनोबल भी बढ़ाएंगे।
सफाई का ख्याल, गूगल का हवन
कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए सफाई सबसे जरूरी है। रविवार को पूरा परिवार साथ में रहेगा इसलिए सफाई का विशेष ध्यान रखेंगे, घर की सफाई करेंगे, पूरे घर को सैनिटाइज करेंगे। गूगल का हवन भी करेंगे ताकि घर का माहौल शुद्ध रहे। भावना अरोरा अंसल कॉलोनी
विज्ञापन

गेम्स खेलकर करेंगे टाइमपास
रविवार को न बाजार जाना है, न ऑफिस न दुकान। दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां भी न तो जा सकते हैं न ही वो हमारे घर आ सकते हैं। यानि फुल टाइम फैमिली टाइम। बस अपने परिवार के साथ वक्त बिताएंगे। इसलिए ताश, लूडो, कैरम और स्नैक लेडर सब निकाल लिए हैं। सारे पुराने इनडोर गेम्स खेलेंगे। पकौड़े, चाय और मनपसंद खाना खाकर टाइम बिताएंगे। - श्रृद्धा वर्मा, सोमदत्त विहार
विज्ञापन
विज्ञापन

मनपसंद खाना बनाउंगी
वीकेंड पर अक्सर पूरा परिवार साथ रहता है, ये पहली बार है जब रविवार को हम कहीं बाहर भी नहीं जा सकेंगे। ऐसे में घर पर ही इस रविवार को यादगार बनाऊंगी। परिवार के सदस्यों का मनपसंद लंच बनाऊंगी। सब मिलकर टीवी देखेंगे। - राशि चावला, सी ब्लॅाक शास्त्री नगर
संडे को बनाएंगे मूवी डे
पूरा परिवार एक साथ फिल्म देखे ऐसे मौके कम ही मिलते हैं। जनता कर्फ्यू के बहाने आज ये मौका मिला है कि सब घर पर ही बंद रहें। इसलिए हमने पुरानी फिल्मों की सीडी अरेंज कर लीं हैं। अपनी पसंदीदा फिल्म कागज के फूल, प्यासा और आराधना देखकर संडे बिताएंगे। - साक्षी, पल्लवपुरम
परिवार संग करेंगे सेलिब्रेट
आज का दिन सबसे अहम है। आज देशवासियों का इम्तिहान है। अगर आज देश के लोगों ने खुद को घर से बाहर जाने से रोक लिया तो देश कोरोन से जंग जीत जाएगा। यह हम सभी भारतीयों का फर्ज है कि हम प्रधानमंत्री की अपील का सम्मान करें और घर पर ही रहें। घर पर रहकर पसंदीदा खाना बनाउंगी। - प्राची शर्मा, शास्त्री नगर

नहीं जाएंगीं रिश्तेदारों-पड़ोसियों के घर
शास्त्रीनगर क्लाउड नाइन सोसाइटी में रहने वाली भावना सिंह, डॉ. कनिका मित्तल डॉ. सुरभि नंदा, शैफाली गोयल, निधि अग्रवाल, अक्षिता मित्तल और राजश्री वासुदेवा के पूरे ग्रुप ने रविवार की पूरी प्लानिंग की है। उनका कहना है कि इस दिन सभी ने तय किया है कि रिश्तेदारों और पड़ोसियों के घर नहीं जाने की बजाय मोबाइल पर ही बात करेंगीं। शाम को पांच बजे सभी ने अपनी बालकनी में थाली-चम्मच बजाने का फैसला लिया है। यहीं नहीं उनका कहना है कि जब तक कोरोना वायरस का संक्रमण कम नहीं हो जाता है जब तक वे रोजाना पांच बजे बालकनी में थाली-चम्मच बजाएंगीं।
बज्म बानो से जुड़ी महिलाएं रखेंगीं रोजा
मैंने बज्म बानो से जुड़ीं महिलाओं से अपील की है कि वह रविवार को रोजा रखें। जनता कर्फ्यू का समर्थन करें। - शहनाज अहमद खान, संचालक बज्म बानो
मैं रविवार का रोजा रखूंगी और कोरोना बीमारी से निजात के लिए दुआएं करूंगी। शहर की अन्य महिलाओं से भी यही गुजारिश है। - फिरदौस, सदस्य, बज्म बानो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed