फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   we safe in foriegn and take care of you

हम विदेश में सुरक्षित है, अपना ख्याल रखना

Mon, 30 Mar 2020 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
we safe in foriegn and take care of you
मेरठ। कोरोना के कहर से वे लोग भी चिंतित हैं जिनके अपने विदेश में हैं। अमेरिका एवं नीदरलैंड से आ रहे समाचार खौफ बढ़ा रहे हैं। वे हर रोज अपनों का हाल लेते हैं। वहां की स्थिति और सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदम के साथ बचाव के तरीके भी बता रहे हैं।
विज्ञापन

भाई न्यूयार्क में चलाता है डिपार्टमेंटल स्टोर
पैठ बाजार कंकरखेड़ा निवासी संजीव जिंदल ने बताया कि उनका भाई नरेश चंद्र मल्होत्रा न्यूयार्क सिटी में डिपार्टमेंटल स्टोर चलाता है। भाई ने बताया कि अमेरिका में न्यूयार्क ही कोरोना का केंद्र है। वहां पीड़ितों की संख्या 52 हजार के पार कर गई है। पंजाब और अन्य प्रदेशों के एनआरआई जो अमेरिका रह रहे हैं वे लोग कोरोना से ग्रस्त हैं। हालांकि सरकार ने पीड़ितों को बचाने के लिए बड़ा बजट जारी किया है।
विज्ञापन

ऑक्सफोर्ड में पढ़ रहा देवर
कंकरखेड़ा निवासी साधना का देवर वैैैभव लंदन स्थित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा है। साधना ने बताया कि वह लगातार उसके संपर्क में हैं। परिवार के अन्य लोग भी वैभव से बातचीत कर सावधानी बरतने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीदरलैंड में घूमने का बहाना ढूंढ रहे
शिवलोकपुरी निवासी सरिता ने बताया कि उनकी ननद शैलजा नीदरलैंड में हैं। वह प्रतिदिन उनकी कुशलता लेती रहती हैं। शैलजा ने बताया कि नीदरलैंड में आजकल तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास है। लॉकडाउन होने पर वर्क फ्राम होम है। हालांकि मरीजों की संख्या बढ़ने से होम डिलीवरी तक बंद कर दी गई है। सिर्फ सुपर मार्केट में ही आवश्यक वस्तुएं मिलती हैं। वहां भी लोग घूमने का बहाना ढूंढते हैं। नीदरलैंड की जनसंख्या वेस्ट यूपी से भी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed