फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   We are telling the place, you remove the parking from the files

हम बता रहे हैं जगह, आप पार्किंग को फाइलों से निकालिए

Mon, 11 Oct 2021 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
We are telling the place, you remove the parking from the files
हम बता रहे हैं जगह, आप पार्किंग को फाइलों से निकालिए
विज्ञापन

मेरठ। राज्य स्मार्ट सिटी योजना में शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बनाई जाने वाली मल्टीलेवल कार पार्किंग नगर निगम और एमडीए के लिए गले की फांस बन गई है। लखनऊ तक मामला गूंजा और अधिकारियों को हाईकोर्ट ने भी फटकार लगाई, लेकिन प्रशासन अब तक जगह का चयन नहीं कर सका है। शहर की जागरूक लोगों ने अब खुद ही प्रशासन को वाहन पार्किंग के लिए सरकारी भूमि बतानी शुरू कर दी हैं। नागरिकों ने नगर निगम को कई स्थानों का सुझाव भेजकर पार्किंग बनाने की मांग की है। दोनों विभागों के अधिकारी हरकत में आए हैं। लोगों के सुझाव पर नगर निगम ने भूमिगत पार्किंग पर भी काम शुरू कर दिया है। शहर में कई जगह पार्किंग बनाने की तैयारी है। देखने वाली बात यह होगी कि पार्किंग फाइलों से बाहर निकलेगी या नहीं।
इंदिरा चौक पर बना दीजिए पार्किंग
इंदिरा चौक व्यापार संघ के महामंत्री उमेंद्र त्यागी ने नगरायुक्त को भेजे पत्र में पुलिस चौकी के बराबर में खाली पड़ी भूमि और नाले के ऊपर वाहन पार्किंग बनाने का प्रस्ताव दिया है। व्यापारी नेता का कहना है कि इंदिरा चौक और आसपास के बाजारों में वाहन खड़े करने के लिए कोई स्थान नहीं है। जिस कारण मार्ग पर जाम लगता है, आपसी झगड़े होते हैं। यहां पार्किंग बननी चाहिए।
विज्ञापन

भगत सिंह मार्केट में खाली पड़ी जगह
हापुड़ अड्डा चौराहा स्थित भगत सिंह मार्केट के व्यापारी नेता अकरम गाजी ने नगर निगम प्रशासन से भगत सिंह मार्केट के आसपास व्यापारी और आम जनता के लिए वाहन पार्किंग बनाने की मांग की। उन्हाेंने कहा कि इसके लिए चौराहे के पास एक संस्था की भूमि का निरीक्षण भी किया जा चुका है। यहां पार्किंग बन जाने से व्यापारियों और ग्राहकों को सबसे ज्याद लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा बाजार और घंटाघर का प्रस्ताव
व्यापारी नेता विजय आनंद शहर सराफा और घंटाघर क्षेत्र में वाहन पार्किंग की मांग कर रह हैं। दो दिन पहले भी उन्होंने अपर नगरायुक्त ममता मालवीय से नगर निगम परिसर और टाउन हॉल में मल्टीलेवल कार पार्किंग का प्रस्ताव रखा है। उनका कहना है कि यहां पार्किंग बन जाने से शहर के लोगों को लाभ होगा, जाम से मुक्ति मिल सकेगी।
भूमिगत पार्किंग के प्रोजेक्ट पर काम शुरू
नगर निगम और एमडीए प्रशासन ने शहर के बाजारों में मल्टीलेवल वाहन पार्किंग के लिए उचित स्थान नहीं मिलने के कारण भूमिगत वाहन पार्किंग प्रोजेक्ट पर तैयारी की है। इसके लिए एक आर्किटेक्ट को जिम्मेदारी दी गई है। अगर सही स्थान नहीं मिला तो भूमिगत पार्किंग का प्रस्ताव भी पास किया जा सकता है।

शहर में कई जगह बनेगी पार्किंग
मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाई जानी है। शहर के भीड़भाड़ वाले बाजारों का जायजा लिया जा रहा है। प्रयास कर रहे हैं कि शहर में एक नहीं, बल्कि कई स्थानों पर वाहन पार्किंग बनाए जाने की तैयारी है। शहर के कुछ लोगों ने भूमिगत वाहन पार्किंग का प्रस्ताव किया है। इस पर भी आर्किंटेक्ट से प्रोजेक्ट तैयार कराया जा रहा है। यह प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। - अमित सिंह, अधिशासी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed