फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Waterfall and open theater will set up on Rajputana Road in Ganganagar of Meerut

UP: मेरठ की शान होगी राजपूताना रोड, खूब होगा सैर-सपाटा, ओपन थिएटर के साथ ले सकेंगे खान-पान का आनंद

Mon, 13 May 2024 03:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 13 May 2024 03:57 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में कुछ दिनों बाद राजपूताना रोड शहर की शान होगी। आप इस रोड पर वाटरफॉल और थिएटर के साथ ले खान-पान का भी आनंद सकेंगे।

विज्ञापन
Waterfall and open theater will set up on Rajputana Road in Ganganagar of Meerut
ऐसा दिखेगा राजपूताना रोड।

विस्तार

मेरठ के गंगानगर में मवाना रोड से किला रोड तक 45 मीटर चौड़ी रिंग रोड दो महीने बाद बदले हुए रूप में दिखाई देगी। नाले किनारे बनी यह रिंग रोड अब शहर की शान बनने वाली है। यहां नाले के किनारे दीवार बनाकर पौधरोपण किया जाएगा। विभिन्न तरह के फूल वाले पौधे रोपे जाएंगे, वहीं वर्टिकल गार्डन विकसित किया जाएगा। कियोस्क बनाए जाएंगे और लोग घूमते हुए चौपाटी के तर्ज पर चाट पकौड़ी के आनंद ले सकेंगे। तीन मीटर चौड़े साइकिल ट्रैक के साथ ही साइकिल स्टैंड भी रहेगा। वाटरफॉल का लुत्फ लेंगे। आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। केंद्र सरकार की ओर से मिले विशेष बजट के अंतर्गत करीब 17 करोड़ से इसका निर्माण कराया जा रहा है।

विज्ञापन


परिवार समेत लोग आएं इसलिए बच्चों के खेलने का स्थान, खाने-पीने की व्यवस्था, बेंच, ओपन जिम रहेगा। सीमेंट की रंगीन टाइल्स से फुटपाथ बनाया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर जेब्रा क्रॉसिंग होगी। मेरठ विकास प्राधिकरण इस पर पेडेस्ट्रियन फ्रेंडली पाथवे बनाएगा। ओपन थियेटर पर नृत्य का आनंद भी मिलेगा। यहां ओपन थियेटर की सीढ़ियां बनेंगी। प्रत्येक सीढ़ी के साथ रंगीन लाइट रहेगी। यह ऐसा स्थान होगा, जहां पर सांस्कृतिक रंगकर्मी अपनी कला का प्रदर्शन कर सकेंगे। काव्य व साहित्य मंच भी सजता रहेगा। प्रोजेक्टर पर भी फिल्म आदि दिखाने की व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन

Waterfall and open theater will set up on Rajputana Road in Ganganagar of Meerut
ऐसा दिखेगा राजपूताना रोड।

मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि गंगानगर योजना की मवाना रोड से किला परीक्षितगढ़ रोड तक 2.19 किमी लंबी 45 मीटर चौड़ी महायोजना मार्ग को निर्मित किया जा रहा है। गंगानगर व आसपास के आवंटियों के साथ ही जनसामान्य के लिए यातायात को सुगम बनाने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि इस रास्ते को पेडिस्ट्रेन फ्रेंडली बनाया जाएगा। इसका सौंदर्यीकरण, उच्चीकरण किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: बेटियों पर आफत: छात्राओं के पीछे चाकू लेकर दौड़े सिरफिरे, ऐसे बचाई जान, प्रधानाचार्य ने थाने में दी तहरीर

उत्तर प्रदेश आर्किटेक्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने बताया कि इसका डिजाइन, प्लानिंग, डिटेल ड्राइंग जिसमें स्ट्रीट फर्नीचर, लैंड स्कैपिंग, साइनेजिज आदि बनेंगे। इस पर तेजी के साथ काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: बंद कमरे में मिला युवक का शव, सिर पर मिले चोट के निशान, साथी फरार, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed