फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Water level in many rivers has increased in Bijnor district and route divert of heavy vehicles

बिजनौर: कोटावाली सहित कई नदियों में फिर आया उफान, कई घंटे रहा भारी वाहनों का रूट डायवर्ट

Tue, 01 Oct 2019 06:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 01 Oct 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
Water level in many rivers has increased in Bijnor district and route divert of heavy vehicles
सूखा नदी उफान पर - फोटो : अमर उजाला

मैदानी व पर्वतीय क्षेत्र में हुई भारी वर्षा से एक बार फिर कोटावाली, सूखा नदी सहित क्षेत्रीय नदियों में उफान आ गया। कोटावाली नदी में रपटे के ऊपर से पानी गुजरने से भारी वाहनों का नजीबाबाद-हरिद्वार के लिए सीधा संपर्क टूट गया। पुलिस ने नदी क्षेत्र पहुंचकर भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कराया।

विज्ञापन


सोमवार की देर रात अचानक मैदानी व पर्वतीय क्षेत्र में भारी वर्षा से क्षेत्रीय नदियों में उफान आ गया। मंगलवार को करीब 10 बजे कोटावाली नदी रपटे के ऊपर से तेज रफ्तार पानी बहने लगा। कोटावाली नदी के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई। मंडावली थाना अध्यक्ष संदीप त्यागी के निर्देशन में पहुंची पुलिस ने भारी वाहनों को भागूवाला-पूर्वी गंग नहर चंदक शाखा हैड बाईपास मार्ग से रवाना किया। भारी वाहनों को करीब छह किलोमीटर अतिरिक्त दूरी के साथ गंतव्य के लिए रवाना होना पड़ा। विदित हो कि कोटावाली नदी पुल में अगस्त 2017 को तकनीकी खराबी आने के बाद प्रशासन ने पुल से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी। सेतु निर्माण कंपनी ने कोटावाली पुल के समानांतर नदी क्षेत्र में रपटे का निर्माण कर भारी वाहनों का नजीबाबाद-हरिद्वार के लिए सीधा संपर्क जोड़ा। बरसात के मौसम में मैदानी व पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा के चलते कोटावाली नदी में उफान आने पर रपटे से भारी वाहनों का कई बार आवागमन बंद रहा। मंगलवार को करीब ढाई घंटे बाद करीब एक बजे रपटे से पानी उतरने के बाद भारी वाहनों का संचालन शुरू हुआ। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खतरे के निशान पर बह रही यमुना, यहां कई गांवों में भरा पानी, जानें- क्या है पश्चिमी यूपी के हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उधर, मंडावली क्षेत्र में भागूवाला-मोटा महादेव बाईपास मार्ग पर पड़ने वाली सूखा नदी में उफान आ गया। सूखा नदी रपटे से करीब दो-ढाई फीट तेज रफ्तार पानी गुजरने से पुलिस ने वहां से गुजर रहे वाहनों को रोक दिया। पुलिस ने नजीबाबाद-हरिद्वार नेशनल हाईवे से वाहनों को जाने के निर्देश दिए।

वहीं मंगलवार की सुबह करीब सात बजे से नदी रपटे पर आया पानी ढाई घंटे बाद उतरा। करीब 9.30 बजे रपटे से पानी उतरने के बाद मार्ग से वाहनों का संचालन पुन: शुरू हुआ। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों और क्षेत्रीय नागरिकों को पानी उतरने का काफी समय तक इंतजार करना पड़ा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed