{"_id":"62724c09d257901b601df86d","slug":"watchman-commits-suicide-by-hanging-in-bijnor-dead-body-found-hanging-in-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बिजनौर में चौकीदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बिजनौर में चौकीदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव
Wed, 04 May 2022 03:18 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 04 May 2022 03:18 PM IST
सार
बिजनौर में चौकीदार ने कमरे की छत पर बने कडे़ में रस्सी के सहारे खुशीराम ने लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में चौकीदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
बिजनौर के शेरकोट नगर अंतर्गत साईं इंडेन गैस एजेंसी का गोदाम नंदगांव रोड पर शहर के बाहर स्थित है, जिस पर नाथा डोई निवासी खुशीराम (56) वर्ष पुत्र छोटे सिंह काफी समय से चौकीदारी क्या करता था। खुशीराम के साथ में रात को एक गार्ड भी रहता था, जो सुबह 5:30 बजे खुशीराम से कहकर अपने घर को चला गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में फिर बड़ी कार्रवाई: ड्रग्स माफिया तस्लीम का डेढ़ करोड़ का मकान कुर्क, लिसाड़ी गेट में बनाई थी आलीशान कोठी
विज्ञापन
सुबह 8 बजे गोदाम पर कर्मचारी गण पहुंचे तो उन्होंने चौकीदार खुशीराम को आवाज लगाई किसी के जवाब न देने पर कर्मचारियों ने दो मंजिले पर बने कमरे के अंदर जाकर देखा तो सन्न रह गए।
उन्होंने देखा कि कमरे की छत पर बने कडे़ में रस्सी के सहारे खुशीराम ने लटक कर आत्महत्या कर ली। तुरंत मालिकों एवं पुलिस को सूचना दी गई, परिजनों का सूचना पाकर रो-रो कर बुरा हाल है तुरंत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतार कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु बिजनौर भिजवाया।