फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wanted to love in marriage, these frightening steps raised on the ban of families

प्यार में करना चाहते थे शादी, परिजनों के इनकार पर खाया ज़हर

Fri, 27 Oct 2017 10:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 27 Oct 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
Wanted to love in marriage, these frightening steps raised on the ban of families
शादी का फाइल फोटो

मुजफ्फरनगर के मोरना में दूसरी जगह शादी तय होने पर प्रेमी युगल ने ज़हर खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर दोनों को जानसठ के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। गंभीर हालत होने पर लड़की को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, बदनामी के डर से पिता ने लड़की का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की।

विज्ञापन


थाना ककरौली क्षेत्र के ग्राम टन्ढेड़ा निवासी व्यक्ति का परिवार मंगलवार रात सोया हुआ था। तभी परिवार को बराबर के कमरे से किसी के उल्टी करने की आवाज आई। देखा कि उनका बेटा और एक युवती उल्टी कर रहे हैं। युवक के पिता ने युवती से जानकारी की तो उसने बताया कि वह बराबर के गांव जडवड की रहने वाली है। जिसके बाद उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


बाद में पुलिस को भी सूचना दे दी गई। कुछ देर बाद युवती के परिजन मौके पर आ गए। इस दौरान युवती के पिता ने उसका गला दबाकर जान से मारने का भी प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे युवती के परिजनों को शांत कर प्रेमी युगल को चिकित्सक के पास भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : युवती का धर्मांतरण कराकर कोर्ट मैरिज की कोशिश, कचहरी में हुआ बवाल

युवती का रिश्ता खतौली में तय हो गया है

Wanted to love in marriage, these frightening steps raised on the ban of families
प्रेमी युगल ने इसी मकान में खाया ज़हर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

पुलिस के मुताबिक युवती का रिश्ता खतौली में तय हो गया है। 31 अक्तूबर को मीरापुर के मंडप में शादी समारोह का कार्यक्रम है। ग्रामीणों ने बताया कि युवती बीए फाइनल की छात्रा है और मध्यमवर्गीय परिवार से है। वहीं युवक मुजफ्फरनगर में बच्चों को कोचिंग कराता है। युवक गरीब परिवार से है और उसका पिता मजदूरी करता है। युवती कॉलेज जाने के लिए गांव जडवड से बस से जाती थी। वहीं टन्ढेड़ा से युवक भी उसी बस में जाता था। दोनों की दोस्ती की शुरुआत बस यात्रा से हुई।

पढ़ें : तस्वीरें: लव जिहाद का शोर... पहले धर्मांतरण फिर कोर्ट मैरिज की कोशिश, बवाल

प्रतिदिन टन्ढेड़ा से गांव खुजेड़ा तक दोनों साथ आते और वहां से जानसठ की बस में साथ बैठते थे। कुछ दिन बाद दोनों की दोस्ती ने प्रेम का रूप ले लिया। लगभग दो वर्ष से चल रहे प्रेम प्रसंग की चर्चा धीरे-धीरे गांव में फैल गई। बताया जाता है कि युवती के परिजनों ने कई बार युवक को युवती से अलग रहने को कहा। हाल ही में युवती की शादी खतौली में तय हो जाने और अगले सप्ताह शादी होने पर प्रेमी युगल ने एक साथ जहर खाकर आत्महत्या का फैसला लिया।

एसपी देहात अजय सहदेव ने बताया कि ककरौली थाने के टन्ढेड़ा गांव में प्र्रेमी युगल द्वारा जहर खाकर जान देने की कोशिश का मामला संज्ञान में आया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। लड़की मेरठ के अस्पताल में भर्ती है। वहीं, एसएसपी भी मामले में संज्ञान बनाए हुए हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed