फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Try court marriage

युवती का धर्मांतरण कराकर कोर्ट मैरिज की कोशिश, कचहरी में हुआ बवाल

Thu, 28 Sep 2017 08:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Thu, 28 Sep 2017 08:45 PM IST
सार

शामली के युवक ने फरीदाबाद से किया बीटेक की छात्रा का अपहरण, धार्मिक स्थल में कराया धर्मांतरण, फिर पहुंचा मेरठ कचहरी शादी करने, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पुलिस से मारपीट, अधिवक्ता भी आपस में भिड़े, पुलिस ने छात्रा के परिजनों को मेरठ बुलाया

विज्ञापन
Try court marriage
युवती को थाने ले जाती महिला पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

फरीदाबाद निवासी बीटेक की छात्रा का अपहरण कर शामली निवासी युवक ने एक धार्मिक स्थल में धर्मांतरण करा दिया। बुधवार को युवक इस युवती के साथ कोर्ट मैरिज करने कचहरी पहुंचा तो सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए। युगल द्वारा नाम-पता गलत बताने पर कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। अधिवक्ता भी आपस में भिड़ गए। मौके पर पहुंचे सीओ सिविल लाइन और इंस्पेक्टर की कार्यकर्ताओं से मारपीट हो गई। पुलिस युगल को भीड़ से निकालकर कंकरखेड़ा थाने ले गई। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शामली के झिंझाना थानाक्षेत्र के बढ़ी गांव का निवासी शादाब हुसैन पानी की लाइन डालने का काम करता है। करीब तीन साल पहले दिल्ली के एक मॉल में बीटेक की छात्रा से उसकी मुलाकात हो गई थी। दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। छात्रा मूल निवासी ग्रेटर नोएडा की है। करीब दो साल से छात्रा और उसका परिवार फरीदाबाद में शिफ्ट हो गया। छात्रा फरीदाबाद के एक गर्ल्स कॉलेज में पढ़ने के साथ ही दिल्ली सब इंस्पेक्टर भर्ती की तैयारी कर रही थी। शादाब लगातार छात्रा से फोन पर बातचीत करता था। तीन दिन पहले शादाब हुसैन छात्रा को लेकर फरार हो गया था।
विज्ञापन


शादाब छात्रा को बुर्का पहनाकर मेरठ ले आया। आरोप है कि छात्रा का पहले एक धार्मिक स्थल में धर्मांतरण कराया गया। उसके बाद बुधवार को कोर्ट मैरिज के लिए वह कचहरी में एक अधिवक्ता के चैंबर में पहुंचा। दूसरे समुदाय के एक युवक द्वारा युवती का अपहरण कर कचहरी में लाए जाने की भनक लगने पर बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक बलराज डूंगर कार्यकर्ताओं गोपाल शर्मा, अर्जुन राठी, प्रवीण राणा, मनीष कुमार, रिमेश वशिष्ट, शैलेंद्र चौधरी आदि के साथ कचहरी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : तस्वीरें: लव जिहाद का शोर... पहले धर्मांतरण फिर कोर्ट मैरिज की कोशिश, बवाल

युवती ने अपना नाम इकरा बताया  

Try court marriage
पहले धर्मांतरण फिर कोर्ट मैरिज की कोशिश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

युवती बुर्के में थी। उसने अपना नाम इकरा बताया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आईडी प्रूफ में उसका नाम दूसरा देखा तो वह भड़क गए। कार्यकर्ताओं ने शादाब हुसैन को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां काफी संख्या में अधिवक्ता जमा हो गए और आपस में ही उलझ गए। इसकी जानकारी पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची, तो कार्यकर्ताओं की पुलिस से भी धक्की मुक्की के साथ मारपीट हो गई। 

कंकरखेड़ा थाने भेजा प्रेमी युगल 
बजरंग दल के कार्यकर्ता युगल को सिविल लाइन और महिला थाने में तलाशते रहे, जबकि युगल को पुलिस ने कंकरखेड़ा थाने भेज दिया। युवती के परिजनों को फोन करके फरीदाबाद से बुलाया गया। पुलिस का कहना है कि युवती के परिजनों से बातचीत की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

शादाब पर फरीदाबाद में केस दर्ज
पुलिस के मुताबिक शादाब पर फरीदाबाद में युवती को अगवा करने का केस दर्ज है। युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। युवक को हिरासत में लेने की सूचना फरीदाबाद पुलिस को भी दे दी गयी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

शामली के युवक ने फरीदाबाद से किया बीटेक की छात्रा का अपहरण, धार्मिक स्थल में कराया धर्मांतरण, फिर पहुंचा मेरठ कचहरी शादी करने, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पुलिस से मारपीट, अधिवक्ता भी आपस में भिड़े, पुलिस ने छात्रा के परिजनों को मेरठ बुलाया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed