फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Virtual oath will be held today in two hundred twenty seven and sixty gram panchayats tomorrow in virtual ceremony for the first time

मेरठ : आज 227 और कल 66 ग्राम पंचायतों में होगी वर्चुअल शपथ,  पहली बार वर्चुअल आयोजित होगा समारोह

Tue, 25 May 2021 12:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 25 May 2021 12:14 AM IST
सार

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान पहली बार वर्चुुअल तरीके से शपथ ग्रहण करेंगे। पहली बार वर्चुअल शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके लिए स्लाॅट निर्धारित किए गए हैं, सुबह दस से एक बजे तक का समय रखा गया है।

विज्ञापन
Virtual oath will be held today in two hundred twenty seven and sixty gram panchayats tomorrow in virtual ceremony for the first time
मेरठ के परीक्षितगढ़ में बुजुर्ग पति-पत्नी ने चुनाव जीता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अब शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी है। कोरोना संक्रमण के कारण पहली बार वर्चुअल तरीके से शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। शासन ने दो दिन शपथ ग्रहण के लिए तय किए हैं। आज यानि 25 मई को 227 और 26 मई को 66 ग्राम पंचायतों में शपथ दिलाई जाएगी। इसकी जिम्मेदारी सचिव को सौंपी गई है।नोडल अधिकारी खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार और जिला गन्ना अधिकारी बनाए गए हैं। 

विज्ञापन


जिले में कुल 293 ग्राम पंचायतों में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई जानी है। 479 ग्राम पंचायतों में से 186 ऐसे हैं, जहां शपथ ग्रहण कार्यक्रम नहीं होगा। इन ग्राम पंचातयों में कोरम पूरा न होने के कारण फिलहाल शपथ ग्रहण नहीं कराई जा सकती।
विज्ञापन


यहां ग्राम पंचायत सदस्यों की सीटों पर दोबारा से उपचुनाव कराए जाएंगे। इसके बाद ही यहां गांव की सरकार बनेगी। एक ग्राम पंचायत में प्रधान के साथ अधिकतम 14 सदस्य शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण के लिए पंचायत घर को स्थल तय किया गया है। कुछ स्थानों पर प्राइमरी स्कूल या कॉमन सर्विस सेंटर का भी उपयोग किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है ब्लॉकवार हाल
सरुरपुर खुर्द 
25 मई -17 
परीक्षितगढ़ 
25 मई - 29
26 मई - 13
मेरठ
25 मई - 18
दौराला
25 मई - 23
सरधना
25 मई - 20
26 मई - आठ
हस्तिनापुर
25 मई - 18
26 मई - नौ
रोहटा
25 मई - सात
26 मई - पांच
मवाना
25 मई - 13
26 मई - छह
माछरा
25 मई - 22
26 मई - 13
खरखौदा
25 मई - 17
रजपुुरा
25 मई - 19
26 मई - 12
जानी खुर्द
25 मई - 24
 
27 मई को ग्राम पंचायतों की बैठक
आज और कल शपथ ग्रहण कार्यक्रम होंगे। इसके बाद 27 को ग्राम पंचायतों की बैठक होगी। वहीं, शपथ के बाद ग्राम पंचायत को एक्टिव मोड में लाकर कार्य सौंप दिए जाएंगे। - शशांक चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed