फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   viral se raahat

रात का तापमान 20 तक पहुंचने पर मिलेगी वायरल से राहत

Tue, 06 Sep 2016 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Tue, 06 Sep 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
viral se raahat
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 डेंगू और चिकनगुनिया से कहीं ज्यादा इस समय वायरल सक्रिय हो रहा है। अस्पतालों में बुखार से पीड़ित मरीजों को संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। फिलहाल स्थिति सुधरने की उम्मीद भी नहीं है। आने वाले करीब एक महीने तक बैक्टीरिया सक्रिय रहेगा, जिस कारण वायरल फैलने के चांस कहीं ज्यादा हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि बीच में बारिश और उसके बाद मौसम में उमस और गर्मी बैक्टीरिया के सक्रिय होने का सबसे बड़ा कारण है। ऐसे मौसम में आम दिनों के मुकाबले मानव शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। वायरल से पीड़ित मरीज के संपर्क में आने से भी इसके फैलने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। उधर, डेंगू और चिकनगुनिया से भी खतरा है। क्योंकि वर्तमान मौसम मच्छरों के पनपने के लिए मुफीद है। एडिज मच्छर इस मौसम में ज्यादा पैदा होता है, क्योंकि बारिश के कारण घरों में या आसपास साफ पानी ज्यादा भर जाता है।
विज्ञापन


20 से 22 डिग्री तापमान का करें इंतजार
वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. तुनराज सिरोही का कहना है कि बैक्टीरिया और मच्छर तापमान में कमी के साथ ही खत्म होता है। ऐसे में जब तक रात का तापमान आठ से 10 घंटे तक 20 से 22 डिग्री के बीच में नहीं आता है, इसका असर कम होने की संभावना बेहद कम है। ऐसी स्थिति में सतर्क रहना है कि इससे बचाव का उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव के उपाय
बासी भोजन का सेवन ना करें।
घर में पानी ना भरने दें, अगर कूलर में पानी हो तो दो बूंद मिट्टी का तेल डाल दें।
बच्चों को पूरी बाजू की कमीज पहनाएं।
ठंडा पेयजल का सेवन करने से परहेज करें।
भरपेट और चिकनाई युक्त भोजन करने से बचें।
ऐसे मौसम में भरपूर नींद लें।
बुखार या कमजोरी होने पर चिकित्सक की सलाह से इलाज लें।

वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद त्यागी डेंगू की चपेट में
शहर के जानेमाने एवं वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद त्यागी भी डेंगू की चपेट में आ गए हैं। उन्हें वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित होप हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों का कहना है कि उनकी हालत अब स्थिर है। स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed