फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Violence and vandalism at the wedding: Two communities clashed in protest against molestation

वलीमे में मारपीट-तोड़फोड़: छेड़छाड़ के विरोध में आपस में भिड़े दो समुदाय, मेहमानों के वाहन किए क्षतिग्रस्त

Thu, 04 Jul 2024 01:30 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 04 Jul 2024 01:30 PM IST
सार

मेरठ के माधवपुरम में एक मंडप में वलीमा कार्यक्रम में बुधवार को दो पक्षों में मारपीट हुई। मामला दो समुदाय से जुड़ा हुआ बताया गया है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Violence and vandalism at the wedding: Two communities clashed in protest against molestation
- फोटो : Social Media

विस्तार

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में जीबीआई पार्क मंडप में वलीम कार्यक्रम में बुधवार को दो पक्षों में मारपीट हुई। वलीमा में शामिल लोगों ने दूसरे पक्ष पर छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप लगाया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने की सूचना पर सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक माधवपुरम स्थित जीबीआई विवाह मंडप लिसाड़ी रोड रशीद नगर चूना भट्टी निवासी रफीक पुत्र समीर की शादी का वलीमा था। दोनों समुदाय के लोग दावत में शामिल थे। 

उसी दौरान दूल्हा अपने कुछ दोस्तों के साथ मंडप के बाहर खड़ा था। आरोप है कि तभी शराब के नशे में धुत्त कुछ युवक वहां पास में स्थित आइसक्रीम पार्लर पर आ गए। आरोप है कि नशे में धुत्त आरोपी महिलाओं से अभद्रता व छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। युवकों ने विवाह मंडप में घुसकर वलीमा कार्यक्रम में तोड़फोड़ व मेहमानों से मारपीट की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने मेहमानों के वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मेहमान अपने जान बचाकर भागने लगे। युवा सेवा समिति के अध्यक्ष बदर अली भी मौके पर पहुंचे। मौके पर सीओ ब्रहमपुरी व इंस्पेक्टर ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर शांत कराया। 

सीओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि नितिन, चिंटू और अंकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed