{"_id":"5e73da828ebc3e77a45ba6c3","slug":"villagers-of-rachhoti-are-not-getting-complete-ration-kithor-news-mrt474435461","type":"story","status":"publish","title_hn":"रछौती के ग्रामीणों को नहीं मिल रहा पूरा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रछौती के ग्रामीणों को नहीं मिल रहा पूरा राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माछरा। क्षेत्र के गांव रछौती में सस्ते गल्ले की दुकान पर उपभोक्ताओं को पूरा राशन नहीं दिए जाने और निर्धारित से अधिक मूल्य वसूलने की सप्लाई इंस्पेक्टर मवाना से शिकायत की। इस पर उन्होंने जांच करने का आश्वासन दिया है।
माछरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव रछौती में शिवकुमार पुत्र राजपाल जाटव के पास सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। रछौती के ग्रामीण सुभाष चंद, नत्थू, गंगाराम, ब्रह्म आदि ने जिलापूर्ति अधिकारी मेरठ एवं सप्लाई इंस्पेक्टर मवाना से शिकायत की। उनका कहना है कि उक्त राशन विक्रेता ग्रामीणों से मशीन पर अंगूठा लगवा लेता है परंतु निर्धारित प्रति यूनिट से कम राशन देता है। वहीं, गेहूं एवं चावल का निर्धारित से अधिक मूल्य वसूलता है। इसका विरोध करने पर उसका कहना है कि सरकार द्वारा ही कम राशन दिया जा रहा है। सुभाष चंद पुत्र प्रेम सिंह ने बताया कि उसकी चार यूनिट हैं परंतु उसे केवल तीन यूनिट का चावल एवं गेहूं दिया जा रहा है। उससे पैसा भी अधिक लिया गया है और शिकायत करने पर अभद्रता की गई।
आपूर्ति निरीक्षक मवाना रवींद्र कुमार ने बताया कि डीलर द्वारा कम राशन देना और अधिक कीमत वसूलने की जांच कराएंगे तथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। उक्त मामले में राशन डीलर शिवकुमार से फोन पर वार्ता की गई। उन्होंने आरोप को निराधार बताया। इसके बाद उन्होंने फोन बंद कर लिया। ग्राम प्रधान रछौती रमेश चंद भारती ने बताया कि उनसे भी उपभोक्ताओं ने राशन डीलर की शिकायत की जा रही है। हालांकि राशन विक्रेता सुधरने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई किए जाने तथा उपभोक्ताओं को निर्धारित कीमत पर पूरा राशन दिए जाने की मांग की है।