{"_id":"615b64518ebc3e9bb07abc24","slug":"villagers-of-dulheda-and-dhanju-face-to-face-meerut-news-mrt5592577189","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हैड़ा और धंजू के ग्रामीण आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हैड़ा और धंजू के ग्रामीण आमने-सामने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्हैड़ा और धंजू के ग्रामीण आमने-सामने
मेरठ। रास्ता देने को लेकर चल रहे पुराने विवाद में दुल्हैड़ा और धंजू गांव के ग्रामीणों में खींचतान बढ़ती जा रही है। दोनों ओर के ग्रामीण आमने-सामने आ रहे हैं। इस समस्या को देखते हुए सोमवार शाम पंचायत कर 11 सदस्यीय कमेटी बनाई गई। इसके साथ ही तय किया गया कि यह कमेटी केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह से मिलकर समाधान निकालने का अनुरोध करेगी।
दरअसल, धंजू गांव के लोगों को आने-जाने के लिए दुल्हैड़ा गांव से होकर जाना पड़ता है। दोनों गांव के लोगों में आपसी तालमेल भी अच्छा रहा है, लेकिन पिछले कुछ समय से रास्ते को लेकर विवाद बढ़ा है। धंजू जाट और दुल्हैड़ा ठाकुर बहुल गांव है। इस मुद्दे पर सोमवार शाम धंजू गांव के पंचायतघर में सर्व समाज के लोगों की पंचायत हुई।
पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि दुल्हैड़ा गांव से निकालने का मामला कई सदियों से चला आ रहा है, लेकिन अब पिछले काफी समय से वाहनों से आने जाने वाले लोगों और रिश्तेदारों को रोका जा रहा है। उनके साथ बदसलूकी की जा रही है।
विज्ञापन
इसे लेकर कई बार तनातनी हो गई। समस्या का समाधान न हुआ तो तनाव बढ़ सकता है। काफी विचार विमर्श करने के बाद सोमवार को पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर 11 सदस्यों की टीम बनाई गई। पंचायत में प्रधान राहुल खरे, पूर्व प्रधान सुदेश, टीटू चौधरी, पूर्व प्रधान भाग सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, कुलदीप, ओमवीर सिंह, सोनू, अशोक, सोहनवीर, ओम सिंह, दीपक, सतेंद्र, अभिषेक, गुडडू आदि मौजूद रहे।