फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers of Bhuni climbed the dharna site

भूनी के ग्रामीणों ने धरनास्थल पर चढ़ाई भट्ठी

Mon, 01 Nov 2021 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Bhuni climbed the dharna site
भूनी के ग्रामीणों ने धरनास्थल पर चढ़ाई भट्ठी
विज्ञापन

सरूरपुर। मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी गांव के पास अंडरपास की मांग को लेकर भाकियू के बैनर तले ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना लगातार दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। ग्रामीण भूनी गांव के सामने स्थित सरकारी स्कूल के छात्रों के निकलने के लिए अंडरपास बनाने की मांग कर रहे हैं। रविवार को धरने पर बैठे लोगों ने धरनास्थल पर ही खाना बनाने के लिए भट्ठी पर कढ़ाई चढ़ा दी। साथ ही सरकार को धरना जारी रखने के लिए चेताया।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार वह क्षेत्रीय सांसद सहित एनएचएआई के अधिकारियों से अंडरपास बनाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन कोई समाधान न नहीं होने पर उन्होंने शनिवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है।
विज्ञापन

रविवार को ग्रामीण भारी संख्या में दिनभर धरने पर डटे रहे। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक अंडरपास बनाने के लिए कोई अधिकारी लिखित में आदेश नहीं देगा, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने के बीच पहुंचे राष्ट्रीय युवा लोकदल के प्रदेश महामंत्री संजय चौधरी ने पार्टी की तरफ से ग्रामीणों को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय चौधरी ने कहा कि भाजपा नेता द्वारा अंडरपास की मंजूरी को लेकर जो सूचना दी है, वह सही नहीं है। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीणों की मांग को उच्चाधिकारियों तक भिजवा दिया है। जल्द ही समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
भाकियू जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने कहा कि जब तक ग्रामीणों की मांग नहीं मानी जाती, तब तक धरना जारी रहेगा। धरनास्थल पर जिला पंचायत सदस्य अनिकेत त्यागी भी पहुंचे और ग्रामीणों को समर्थन दिया।

इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रदीप गोस्वामी, राजकुमार करनावल, अशफाक प्रधान, अंकुर गोस्वामी, गौरव त्यागी, मनबीर त्यागी, सुदीप त्यागी, राजेश कश्यप, तारकेश त्यागी, सोनू जाटव, बबलू, सनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed