फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers including SP leader, objected to quarantine Corona suspects from Meerut to Hastinapur

सपा नेता सहित ग्रामीणों ने मेरठ से 28 कोरोना संदिग्धों को लाकर हस्तिनापुर में क्वारंटीन करने पर जताई आपत्ति

Sat, 02 May 2020 06:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 02 May 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
Villagers including SP leader, objected to quarantine Corona suspects from Meerut to Hastinapur
lockdown - फोटो : amar ujala

मेरठ से 28 कोरोना संदिग्धों को हस्तिनापुर लाकर क्षेत्र के श्री श्वेतांबर जैन मंदिर की दोषी धर्मशाला में क्वारंटीन किए जाने पर क्षेत्र के लोगों ने आपत्ति जताई है। सपा नेता सहित ग्रामीणों ने इसे गलत बताते हुए विरोध जताकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


 इस संबंध में क्षेत्र के सपा नेता सरदार नरवर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व मेरठ के लगभग 28 लोगों को मेरठ से लाकर हस्तिनापर में बनी श्री श्वेतांबर जैन मंदिर की दोषी धर्मशाला में क्वारंटीन किया गया है। इसको लेकर हस्तिनापर के आसपास के गांवो में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और न ही कोई कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। क्षेत्र के लोग सामान्य और बेखौफ जिंदगी जी रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिं का पालन करते हुए अपनी खेती बाड़ी के कार्य में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर सपा नेता सरदार नरवैर सिंह ने क्षेत्र के गांव रठौरा कलां में ग्राम वासियों के साथ मिलकर आपत्ति जताई और कहा कि अगर क्षेत्र में कोरोना वायरस फैलता है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


मेरठ से लाकर हस्तिनापुर में क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों की व्यवस्था प्रशासन के लोगों को मेरठ में ही करनी चाहिए। प्रदर्शन करने वाले लोगों में जसवंत सिंह, गुरविंदर सिंह, गुलजार सिंह, बलिहार सिंह, काला सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed