फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   villagers attacked on Police party in saharanpur to relieve Smak smuggler

यूपी: पुलिस टीम पर हमला कर स्मैक तस्कर को छुड़ाया, सब-इंस्पेक्टर और सिपाही घायल

Wed, 03 Jul 2019 08:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 03 Jul 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
villagers attacked on Police party in saharanpur to relieve Smak smuggler
यूपी पुलिस

सहारनपुर जिले में अंबेहटा चौकी क्षेत्र के गांव टिडौली में स्मैक तस्कर को पकड़ने के लिए पहुंचे पुलिस कर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया और पुलिस की हिरासत से आरोपी को छुड़ा लिया। पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। हमले में चौकी प्रभारी और साथी पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं। सूचना पर नकुड़ कोतवाली से पुलिस आई, जिसके बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पर हमला करने के मामले में 18 लोगों को नामजद एवं लगभग 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को ग्राम टरिडौली में तस्करी कर लाई गई स्मैक के बारे में सूचना मिली। जिस पर अंबेहटा चौकी प्रभारी दिनेश कुमार कसाना अपने साथ कांस्टेबल पुनीत को साथ लेकर स्मैक तस्कर को पकड़ने गांव टिडौली पहुंचे। उन्होंने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर स्मैक खरीदने के लिए भेजा। जैसे ही आरोपी युवक ने व्यक्ति को स्मैक दी। तभी चौकी प्रभारी दिनेश कसाना ने अपने साथी कांस्टेबल के साथ जाकर आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े जाने पर आरोपी ने शोर मचा दिया। जिस पर गांव के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने चौकी प्रभारी और कांस्टेबल पुनीत को घेरकर हमला कर दिया। दोनों के साथ जमकर मारपीट की और आरोपी को छुड़ा लिया। दोनों पुलिस कर्मियों ने भाग कर अपनी जान बचाई और नकुड़ थाना पर सूचना दी। 
विज्ञापन


वहीं पुलिस पर हमले की जानकारी मिलते ही नकुड़ कोतवाली प्रभारी सुशील सैनी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान पुलिस ने हमले में शामिल रहे एक युवक को पकड़ लिया और नकुड़ कोतवाली ले आई, जबकि घायल चौकी प्रभारी दिनेश कुमार कसाना एवं कांस्टेबल पुनीत का नकुड़ सीएचसी में उपचार कराया गया। पुलिस पर हमला करने के आरोप में 18 लोगों को नामजद और लगभग तीस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, गांव के लोगों ने कहा कि सादे कपड़ों में पुलिस वालों को पहचान नहीं पाए थे। आरोप है कि पुलिस ने रात में दो बजे दबिश के नाम पर कई लोगों के घरों में घुसकर तोड़फोड़ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि स्मैक तस्कर को पकड़ने के लिए गई पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला किया था। जिसमें चौकी प्रभारी घायल हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शीघ्र ही गिरफ्तारी होगी। 

इन लोगों को किया गया नामजद
ग्राम टिडौली के खालिद, इनाम, आसिफ, तासीन, उस्मान, इमरान, साबिर, तसब्बुर, जीशान, रफाकत, सलीम, नूरा, लालू उर्फ मुस्तकीन, इश्तिकार, साजिया, जुनैबा, शाहीन, साजिद को नामजद किया गया है, जबकि लगभग 30 लोगों के खिलाफ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एक नामजद आरोपी खालिद को गिरफ्तार कर लिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed