{"_id":"6823bc727ea20f6eeb01ef54","slug":"vijaypal-ghopla-sat-on-hunger-strike-to-resolve-electricity-problem-meerut-news-c-72-1-mct1002-133431-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली समस्या निस्तारण के लिए आमरण अनशन पर बैठे विजयपाल घोपला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली समस्या निस्तारण के लिए आमरण अनशन पर बैठे विजयपाल घोपला
विज्ञापन
मेरठ। बिजली संबधित समस्याओं का निस्तारण न होने और बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों के फोन न उठाने से नाराज किसान नेता विजयपाल घोपला मंगलवार को परतापुर उद्योगपुरम स्थित बिजलीघर में अधिशासी अभियंता के कार्यालय में अमरण अनशन व धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि अधिकारी एसी में बैठकर आनंद ले रहे हैं, जबकि किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है।
विजयपाल घोपला ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व आई आंधी में रिठानी,घोपला,जैनपुर और गुमी गांव के खेतों में जाने वाली बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। किसानों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों से शिकायत की लेकिन बिजली लाइन को ठीक नही किया गया। इसके बाद अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया अधिकारियों ने जल्द बिजली लाइन को ठीक कराने का आश्वासन दिया बावजूद इसके भी बिजली लाइन को ठीक नही किया गया आरोप है कि इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि सात महीने पूर्व घोपला गांव में दो ट्रांसफार्मर को दूसरी जगह सिफ्ट करने जैसी समस्याएं रखी थी अधिकारियों ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया था। सात महीने बाद भी निस्तारण नहीं किया गया। जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देरशाम को शहरी व ग्रामीण अधिशासी अभियंता के द्वारा सभी समस्याओं के जल्द निस्तारण के बाद विजयपाल घोपला ने धरना समाप्त कर दिया।
अधिशासी अभियंता राकेश सोनी ने कहा कि कुछ जगह आंधी में पोल टूट गए थे, जिन्हें बदलने का काम जारी है। अन्य समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा। फोन न सुनने का आरोप गलत है।