{"_id":"5ddc1a158ebc3e54846b63b5","slug":"video-viral-of-a-baby-child-and-youth-with-rifle-and-pistol-in-baghpat-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बच्चे के हाथ में थमा दिए हथियार, बागपत में फिर वायरल हुए फोटो, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम बच्चे के हाथ में थमा दिए हथियार, बागपत में फिर वायरल हुए फोटो, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 25 Nov 2019 11:46 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 25 Nov 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
मासूम बच्चे के हाथ में हथियार
- फोटो : अमर उजाला
हथियारों से खेलने और उनकी नुमाइश करने के शौकीन अब बच्चों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे फोटो अपलोड किए गए हैं, जिनमें बच्चे के हाथ में रिवॉल्वर थमा दी गई है। मासूम को पता भी नहीं है कि मौत का सामान उसके हाथ में है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अब तो हद हो गई... इंसास रायफल से अराजकता, जारी है वीडियो वायरल का सिलसिला
विज्ञापन
बागपत जिले में लगातार हथियारों के साथ फायरिंग करते हुए फोटो या फिर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं। सोमवार को ऐसा फोटो अपलोड किया गया, जिसमें एक युवक के हाथ में बंदूक और रिवॉल्वर है। दूसरे फोटो में बच्चे के हाथ में असलहा है। इस मामले में एएसपी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/