अब तो हद हो गई... इंसास रायफल से अराजकता, जारी है वीडियो वायरल का सिलसिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जिले में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो खींचकर या वीडियो बनाकर वायरल करने का सिलसिला जारी है। कभी तमंचा, कभी रायफल तो कभी पिस्टल से युवक बेवजह फायरिंग करते घूम रहे हैं। गाड़ियों के बोनट पर हथियारों के साथ बैठकर खूब फोटो खिंचाए जा रहे हैं। इससे जिले में दहशत का माहौल बन रहा है। बुधवार को जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, उसमें एक युवक इंसास रायफल के साथ अराजकता फैला रहा है। यह रायफल केवल पुलिसकर्मियों के पास ही होती है।
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में युवक इंसास रायफल लेकर खड़ा है। पीछे खड़ा युवक उसके सिर पर हाथ रख रहा है। यह फोटो क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। वायरल फोटो ने पुलिस पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि यह किसी पुलिस कर्मी की है, तो उसने युवक को क्यों दी। यह भी हो सकता है कि यह रायफल किसी पुलिसकर्मी के बेटे या रिश्तेदार की हो। फोटो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। आला अधिकारियों तक मामला पहुंच गया है।
इससे पहले बिनौली थाना क्षेत्र के सिरसली गांव से लाइसेंसी और अवैध असलहा के साथ सात युवकों के फोटो व वीडियो वायरल हुए थे। उस मामले में कुल नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। केवल एक युवक गिरफ्तार हुआ था, बाकी नामजद आरोपियों को पुलिस आज तक नहीं पकड़ सकी है। इसके पीछे रसूखदारों का दबाव माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: क्या इन्हें पुलिस का डर नहीं? खुलेआम कर रहे धांय-धांय, वीडियो हुआ वायरल
जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी : एसपी
एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है। इंसास रायफल प्रतिबंधित है। युवक की पहचान कराकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि रायफल किसी पुलिस कर्मी की है, तो उस पर विभागीय कार्रवाई होगी। मामले की जांच की जा रही है।
केस-1
सिरसली गांव के सात युवकों ने लाइसेंसी और अवैध असलहों के साथ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।
केस-2
रठौड़ा गांव के युवकों का तमंचे से फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हुआ। व्हाट्सएप के स्टेटस से यह वीडियो वायरल हुआ।
केस-3
सरूरपुर कलां गांव में स्कूल की छत पर खड़े होकर युवकों ने फायरिंग की। जन्मदिन की पार्टी के बहाने युवक एकत्र हुए थे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/