फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Video of abusive Galauj goes viral in sub post office, demands action on MLA representative

उप डाकघर में गाली गलौज का वीडियो वायरल, विधायक प्रतिनिधि पर कार्रवाई की मांग

Sun, 29 Nov 2020 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Video of abusive Galauj goes viral in sub post office, demands action on MLA representative
उप डाकघर में गाली गलौज का वीडियो वायरल, विधायक प्रतिनिधि पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

सरूरपुर। सरूरपुर स्थित उप डाकघर में कर्मचारियों से गाली-गलौज और धमकी देने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सिवालखास विधायक जितेंद्र सतवाई के प्रतिनिधि डाकघर में हंगामा करते नजर आ रहे हैं। विधायक प्रतिनिधि ने डाकखाने की वीडियोग्राफी कराते हुए मौजूद कर्मचारी से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। मामले में डाक विभाग के कर्मचारियों ने कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को विधायक प्रतिनिधि ने डाकखाने के कर्मचारियों को सबक सिखाने की धमकी दी। उनके साथ पहुंचे एक युवक ने डाकघर कर्मचारियों पर विधायक को गाली देने और रुपये नहीं देने पर आधार कार्ड नहीं बनाने का आरोप लगाया। इसके बाद वीडियो में विधायक प्रतिनिधि संचित गर्ग कर्मचारियों को गाली देते हुए देख लेने की बात कहते नजर आ रहे हैं। दरअसल कुछ लोगों ने डाकघर कर्मचारियों पर आधार कार्ड के नाम पर वसूली का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

इसकी सूचना और विधायक प्रतिनिधि डाकघर पहुंचे थे। दोपहर 11 बजे तक डाकघर का कोई कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं पहुंचा था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि कार्यकर्ताओं के काम कराने के लिए डाकघर गए थे। वहां किसी कर्मचारी के नहीं मिलने पर विरोध जताया था। किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मेरा उद्देश्य नहीं था। इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र सतवाई ने जानकारी होने से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed