फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Video made of urinating on student's face, accused gets bail

Meerut: छात्र के मुंह पर पेशाब कर बनाया वीडियो, आरोपी को मिली जमानत

Mon, 27 Nov 2023 02:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 27 Nov 2023 02:26 AM IST
सार

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में दोस्तों ने शराब पीने के बाद छात्र के बाल पकड़कर जमकर पिटाई की। उसके मुहं पर पेशाब करने के बाद अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए। वहीं इसका वीडियो भी बनाया गया।

विज्ञापन
Video made of urinating on student's face, accused gets bail
मेरठ में पेशाब कांड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में दोस्तों ने शराब पीने के बाद छात्र के बाल पकड़कर जमकर पिटाई की। जान से मारने की धमकी देते हुए पिस्टल मुंह में डाल दी। गले में बेल्ट डालकर सुनसान जगह ले गए। मुंह पर पेशाब किया। मेडिकल पुलिस ने रविवार को एक आरोपी आशीष मलिक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन


गंगानगर थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने पिछले वर्ष 12वीं की थी। वह प्रतियोगिता परीक्षा की तैयार कर रहा है। छात्र के पिता के मुताबिक 13 नवंबर की रात उनका बेटा मेडिकल के जागृति विहार में मौसी के घर गया था। वहां उसका दोस्त राजन मिल गया। वह उसे साथ ले गया।
विज्ञापन

इसके बाद आशीष मलिक निवासी अजंता काॅलोनी, मोहित ठाकुर निवासी सोमदत्त विहार, अवि शर्मा निवासी जेल चुंगी और तीन अज्ञात ने उनके बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। वे सभी शराब के नशे में थे।

उन्होंने छात्र को लाठी-डंडो से बेरहमी से पीटा। उसके गले में बेल्ट डालकर मारा। मुंह में पिस्टल ठूंस दी। वे उसे जागृति विहार में सुनसान इलाके में ले गए। जान से मारने की धमकी दी। उसके मुंह पर पेशाब कर दिया। पूरी घटना का वीडियो बना लिया। उसे अधमरी हालत में छोड़कर चले गए।

14 नवंबर की सुबह नौ बजे बदहवास बेटा घर पहुंचा तो उसने मारपीट की जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने मेडिकल थाने में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने 16 नवंबर को आरोपियों के खिलाफ बलवा, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।

वीडियो वायरल हुई तो चला घृणित घटना का पता
छात्र के पिता ने बताया कि बेटे ने 14 नवंबर को पेशाब करने के बारे में नहीं बताया था। 19 नवंबर को उन्हें वीडियो के बारे में पता चला तो पेशाब किए जाने की जानकारी हुई। उन्होंने मेडिकल थाने में जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमे में आईपीसी की धारा 294 बढ़ा दी।

एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी आशीष मलिक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे फरार आरोपी अवि शर्मा, राजन, मोहित ठाकुर और अन्य युवकों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed