फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Victim Mohammad Ali has been threatened with murder after case registered against SP MLA Nahid Hasan

सपा विधायक के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट वापस नहीं ली तो दुनिया से उठा देंगे

Thu, 17 Oct 2019 02:52 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 17 Oct 2019 02:52 AM IST
विज्ञापन
Victim Mohammad Ali has been threatened with murder after case registered against SP MLA Nahid Hasan
सपा विधायक नाहिद हसन - फोटो : social media

सपा विधायक नाहिद हसन समेत आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले मोहम्मद अली को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में एसपी के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मोहम्मद अली कस्बा कैराना के मोहल्ला खैल कला के रहने वाले हैं और उनके घर पर 11 अक्तूबर की रात यह चिट्ठी डाली गई। इसकी रिपोर्ट मंगलवार देर उन्होंने थाना कैराना पर दर्ज कराई। चिट्ठी में लिखा गया है कि सपा विधायक के विरुद्ध धोखाधड़ी की जो रिपोर्ट दर्ज करा रखी है उसे वापस ले लो, वरना तीन दिन के अंदर उसे दुनिया से उठा दिया जाएगा। उसका साथ देने वाले शराफत सुलेमान का भी अंजाम बुरा होगा, जिसके भाई को पहले ही मार चुके हैं। 
विज्ञापन


मोहम्मद अली ने मंगलवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जाकर डीएम और एसपी को चिट्ठी दिखाकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद एसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अब पंजाब में मिली विधायक नाहिद हसन की लोकेशन, तलाश में जुटी 11 टीमें

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मोहम्मद अली की तहरीर पर आरोपी नौशाद, कयूम, इरफान उर्फ फाना निवासीगण रामड़ा, हाजी इरशाद कपड़े वाले निवासी खेड़ा नगला राई, अरशद और शहजाद काला निवासी कैराना के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चिट्ठी पर इन्हीं लोगों के नाम लिखे हैं। इनमें चार आरोपी नौशाद, कयूम, इरफान उर्फ फाना निवासी रामड़ा और हाजी इरशाद कपड़े वाले जनवरी 2018 में दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमे में भी वांछित हैं।

यह भी पढ़ें: पुलिस से तेज दौड़ रहे नाहिद हसन, खोज में लगी 11 टीमें, फिर भी गिरफ्तार नहीं हुए सपा विधायक

ये था मामला
कोतवाल के मुताबिक जनवरी 2018 में मोहम्मद अली ने सपा विधायक नाहिद हसन और उनकी मां एवं पूर्व सांसद तबस्सुम बेगम सहित छह अन्य आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि आरोपियों ने 87 लाख 80 हजार रुपये लेने के बाद भी जमीन का बैनामा किसी अन्य के नाम करा दिया। इस मामले में सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed