फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vice presidential election postponed, BSP raises serious allegations against BJP leaders

मेरठ : उपाध्यक्ष का चुनाव स्थगित, पार्षदों ने नगर आयुक्त पर लगाया ये गंभीर आरोप

Thu, 15 Feb 2018 08:39 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 15 Feb 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
Vice presidential election postponed, BSP raises serious allegations against BJP leaders
बसपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का चुनाव बृहस्पतिवार को अचानक स्थगित हो गया। टाउन हॉल पर हंगामा कर नगर निगम पहुंचे बसपा पार्षदों ने जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं बल्कि नगर आयुक्त मनोज चौहान पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप भी लगाया। नगर निगम में हंगामे की सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची। उधर, बसपा कार्यकर्ताओं का नगरायुक्त कार्यालय पर भी धरना प्रदर्शन जारी है। 

विज्ञापन


नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर बसपा कार्यकारिणी सदस्य गुरुवार सुबह 10 बजे टाउन हॉल पहुंच गए थे। 10 बजकर 25 मिनट पर चुनाव स्थगित करने का नोटिस चस्पा दिया गया। बड़ी बात यह है कि मेयर सुनीता वर्मा को भी जानकारी नहीं दी। बसपाई नगर निगम में रणनीति बनाने में जुटे हैं। मेयर सहित बसपा ने आठ कार्यकारिणी सदस्यों का दावा किया। जबकि भाजपा पर सिर्फ पांच कार्यकारिणी सदस्य है। बसपा की जीत का दावा मजबूत था। 
विज्ञापन


पढ़ें : चार्ज संभालते ही BSP मेयर ने नगरायुक्त को दिए निर्देश, इसलिए नहीं गाया वंदेमातरम
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा के नगर निगम कार्यकारिणी सदस्यों का आरोप है कि रात के वक्त पुलिस ने उनके घर दबिश दी। भाजपा पार्षदों ने भी रुपयों का लालच देकर भाजपा के पक्ष में वोट देने का दबाव बनाया। वार्ड-86 से पार्षद कार्यकारिणी सदस्य इकरामुद्दीन और वार्ड-80 से पार्षद और कार्यकारिणी सदस्य ज़ुबैर ने लगाए आरोप। बेवजह दबाव बनाया जा रहा है। भाजपा के लोग नकाब में रात के वक्त घर पर दबाव बनाने पहुंचे थे। उनका कहना है कि इस मामले में कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार से शिकायत करेंगे।

बसपा पार्षदों ने नगर निगम में ही अनिश्चितकालीन धरना देने का एलान किया। फिलहाल नगर निगम में पुलिस की मौजूदगी में हंगामा जारी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed