फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vehicles will not be able to go to Delhi from this evening till 10th September, diversion due to G-20 summit

संभलकर निकलें: आज शाम से दस सितंबर तक दिल्ली नहीं जा सकेंगे वाहन, जी-20 शिखर सम्मेलन के चलते हुआ डायवर्जन

Wed, 06 Sep 2023 11:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 Sep 2023 11:54 AM IST
सार

दिल्ली में होने वाले 18वें जी-20 शिखर सम्मेलन के चलते आज शाम सात बजे से 10 सितंबर को सम्मेलन समाप्ति तक रूट डायवर्ट रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के वाहन दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे। यदि आप जरूरी कार्य से निकल रहे हैं तो संभलकर निकलें।
 

विज्ञापन
Vehicles will not be able to go to Delhi from this evening till 10th September, diversion due to G-20 summit
दिल्ली जी 20 के लिए तैयार - फोटो : ट्विटर/@raghav_chadha

विस्तार

नई दिल्ली प्रगति मैदान में होने वाले 18वें जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए गाजियाबाद पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। आज शाम सात बजे से 10 सितंबर को सम्मेलन समाप्ति तक रूट डायवर्ट रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के वाहन दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से होकर आगे जा सकेंगे।

विज्ञापन


एडीसीपी यातायात रामानंद कुशवाहा ने बताया कि आवश्यक वस्तु सेवा के लिए आवागमन करने वाले वाहनो के लिए छूट रहेगी। दूध, सब्जी, फल, चिकित्सा आपूर्ति के वाहन दिल्ली जा सकेंगे। डायवर्जन व्यवस्था में आवश्यकतानुसार संशोधन किया जा सकता है। किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सियासत: चार दलों में हिलोरे मार रहे इमरान मसूद, किसके किनारे ठहरेगी नाव? सपा आसपा में एंट्री पर संशय! 

विज्ञापन
विज्ञापन

बस-ट्रेनें रहेंगी प्रभावित 
अगर आप मेरठ से दिल्ली बस या ट्रेन से जाते हैं तो रूट डायवर्जन देखकर निकलें। ट्रेन से जा रहे हैं तो रेलवे पूछताछ केंद्र से ट्रेन की पुष्टि करके ही जाएं। नौ और 10 सितंबर को लंबी दूरी की 37, 170 लोकल व मैमू का संचालन रद्द रहेगा। मेरठ से चलने वाली ट्रेनें रद्द रहेंगी।

उत्तर रेल मंडल के चीफ रिलेशन ऑफिसर दीपक कुमार ने बताया कि आठ सितंबर को कुछ लोकल ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। मेरठ कैंट से श्रीगंगानगर जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेन संख्या 14030, ट्रेन संख्या 20411/ 12 दिल्लीजंक्शन-सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन सुपरफास्ट एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 04435 रेवाडी-मेरठ सिटी एक्सप्रेस नौ व दस सितंबर को रद्द रहेंगी। मेरठ से आईएसबीटी जाने वाली बसें बंद रहेंगी।

यह रहेगी व्यवस्था
दिल्ली के गैर गंतव्य वाहनों का प्रवेश दिल्ली सीमा में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। सभी वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल से जाएंगे।
-(एनएच-91) बुलंदशहर की ओर से आने वाले वाहन लाल कुआं से दिल्ली की ओर नहीं जाएंगे। ये वाहन लाल कुआं से एनएच-9 से होकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से होकर आगे जाएंगे।
-(एनएच-9) हापुड़ की ओर से आने वाले वाहन डासना ईस्टर्न पेरिफेरल डासना इंटरसेक्शन से आगे दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन डासना इंटरसेक्शन से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से होकर जाएंगे।
-(एनएच -34/पूर्व में एनएच 58) मेरठ की ओर से आने वाले वाहन दुहाई से आगे गाजियाबाद व दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन दुहाई से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से होकर जाएंगे।

शहर में आज से दो दिन रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
मेरठ में श्रीकृष्ण जनमाष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार से दो दिन ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। इस दौरान जीरो माइल चौराहा या मवाना खुर्द की ओर से आने वाले और कमिश्नर आवास चौराहे से जेलचुंगी, यूनिवर्सिटी के सामने गढ़ या हापुड़ रोड जाने वाले वाहनों को कमिश्नर आवास चौराहा से डायवर्ट कर दिया जाएगा।

यातायात पुलिस के मुताबिक सभी प्रकार के वाहन सर्किट हाउस, सीता राम पुलिया, गांधी आश्रम चौराहा से सोहराबगेट डिपो से गढ़ या हापुड़ रोड की ओर से जाएंगे। वहीं, तेजगढ़ी चौराहा, डिग्गी चौराहा से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को भी बदले रूट से भेजा जाएगा। ऐसे वाहन तेजगढ़ी से सोहराबगेट डिपो, गांधी आश्रम चौराहा, सीताराम पुलिया, सर्किट हाउस  होते हुए कमिश्नर आवास चौराहा से होते हुए आगे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed