फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vat Savitri fast completed in homes under lockdown

लॉकडाउन में घरों में संपूर्ण हुआ वट सावित्री व्रत

Sat, 23 May 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Vat Savitri fast completed in homes under lockdown
लॉकडाउन में घरों में संपूर्ण हुआ वट सावित्री व्रत
विज्ञापन

मेरठ। शहर में लॉकडाउन के चलते वट सावित्री व्रत पूजा विधान घरों में ही संपूर्ण हुआ। महिलाओं ने वट वृक्ष की टहनी को वृक्ष का प्रतिरूप मानकर यम देव से पति की दीर्घायु, सेहत, रक्षा की कामना की। सुहाग के लिए ईश्वर से मन्नत मांगी। आस्था और विश्वास के आगे कुछ जगहों पर लॉकडाउन की पाबंदी भी टूटती नजर आई। शहर के बाहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पूजन के दौरान कहीं भी महिलाओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। शहर के विभिन्न मंदिरों में भी कुछ महिलाएं पूजन के लिए पहुंची, लेकिन मंदिर समिति और पुजारियों ने उन्हें अनुमति नहीं दी। इस बीच घरों में ही विधिविधान से पूजन हुआ। महिलाओं ने सावित्री और सत्यवान की पूजा के उपरांत यम देव से पति की लंबी आयु की कामना की। महिलाओं ने पूजन के बाद सास या बड़े बुजुर्गों के लिए बायना निकाला। घरों में खीर, पूड़ी आदि पक्के भोजन का भोग लगाया गया।
पति की लंबी आयु के लिए रखा व्रत
शहर में जागृति विहार, शास्त्रीनगर, गढ़ रोड, दिल्ली रोड, ब्रह्मपुरी, सदर सहित विभिन्न मोहल्लों में वट सावित्री व्रत पूजन हुआ। घरों में महिलाओं ने पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इसके विपरीत कंकरखेड़ा, गंगानगर, मोदीपुरम, परतापुर, मीनाक्षीपुरम आदि क्षेत्रों में धर्म और आस्था के सामने कोरोना खौफ क्षीण हो गया। महिलाएं घरों से निकलकर वट वृक्ष के नीचे पहुंच गई। महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

विवाह के बाद रखा पहला व्रत
विवाह उपरांत पति की दीर्घायु के लिए कई व्रत रखे जाते हैं। इसमें दो प्रमुख व्रतों में एक करवाचौथ और दूसरा वट सावित्री व्रत हैं। शहर में विभिन्न स्थानों पर नव विवाहितों ने वट सावित्री व्रत रखा। पहली बार घर में ही पूजा अर्चना की। जल, रोली, चावल, सिंदूर, हल्दी, गुड़, चना आदि से सावित्री तथा सत्यवान की पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में रही अधिक भीड़
बाजारों में शुक्रवार सुबह से ही शहर की सड़कों पर आम दिनों के मुकाबले अधिक भीड़ नजर आई। ज्यादातर लोग पूजा के लिए सामान खरीदने पहुंचे। घरों में पक्का भोजन खीर, पूड़ी आदि अन्य खाद्य पदार्थ बनाने के लिए लोगों ने खरीदारी की। डेरी, परचून की दुकानों पर अधिक भीड़ रही। सदर बाजार खुलने के दो घंटे बाद ही अधिक संख्या में खरीदारी के लिए पहुंच गए। गली मोहल्लों की दुकानों पर भी काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed