{"_id":"5a6f03ab4f1c1b80268b71ba","slug":"fifty-year-old-man-was-rape-by-blackmail-the-teenager-threat-to-kill-kin-after-pregnancy","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैकमेल कर किशोरी से दुष्कर्म करता रहा 50 साल का व्यक्ति, गर्भवती होने पर दी ये धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैकमेल कर किशोरी से दुष्कर्म करता रहा 50 साल का व्यक्ति, गर्भवती होने पर दी ये धमकी
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 30 Jan 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
आरोपी का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सहारनपुर शहर की एक कॉलोनी में एक व्यक्ति ने पहले चाकू के बल पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और फिर अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर छह माह तक उसके साथ दुराचार करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। आरोपी ने पीड़िता के परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली मंडी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
पढ़ें : घर में अकेली महिला देख खराब हुई नियत, सामूहिक बलात्कार कर बनाया अश्लील वीडियो
विज्ञापन
कोतवाली मंडी क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराए मामले में बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी को पड़ोस में ही रहने वाले 50 वर्षीय रिजवान ने करीब छह माह पूर्व बहाने से अपने घर में बुलाकर चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। आरोपी ने बेटी की अश्लील क्लिप बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। वीडियो क्लिप वायरल करने और परिजनों को जान से मारने का डर दिखाकर आरोपी लगातार उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा। दो दिन पूर्व बेटी की तबीयत खराब हो गई। चिकित्सक के यहां दिखाने पर पता चला कि बेटी तीन माह की गर्भवती है। पूछने पर बेटी ने अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में बताया। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली मंडी पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
कोतवाली मंडी इंस्पेक्टर मुनेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है। उधर, बताया गया कि आरोपी बसपा कार्यकर्ता है। पिछले दिनों नगर निगम चुनाव में उसने क्षेत्र के बसपा के पार्षद प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगे थे और फ्लैक्स लगवाकर चुनाव प्रचार किया था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/